Breaking Newsअपराधझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़
बकरा चोरी करते पकड़ा गया दो युवक
गिरिडीह जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र के कोदम्बरी गांव में आज स्थानीय ग्रामीणों ने यूपी से कपड़ा बेचने आए दो युवकों को बकरा चोरी करने के आरोप में पकड़ कर न सिर्फ उनकी जमकर धुनाई कर दी

बकरा चोरी करते पकड़ा गया दो युवक
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र के कोदम्बरी गांव में आज स्थानीय ग्रामीणों ने यूपी से कपड़ा बेचने आए दो युवकों को बकरा चोरी करने के आरोप में पकड़ कर न सिर्फ उनकी जमकर धुनाई कर दी,

बल्कि दोनों युवकों को बिजली के खंभे में रस्सी से बांध दिया. दोनों युवकों पर आरोप था कि ये लोग यूपी से कपड़ा बेचने के लिए गिरिडीह आए हुए हैं और घूम-घूम कर कपड़ा बेचने के काम कर रहे हैं.

लेकिन आज इन दोनों युवकों ने कपड़ा बेचने के दौरान अपने बैग में एक बकरा की चोरी कर उसे बैग में भर लिया. जब ग्रामीणों को इसकी भनक लगी तो ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया. फिलहाल पुलिस दोनों युवकों को अपने साथ थाना ले गई.




