चाइना मोड़ स्थित वेंकटेश्वर प्लांट में दर्दनाक हादसा: हाईवा की चपेट में आने से कर्मी की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
चाइना मोड़ स्थित वेंकटेश्वर प्लांट में सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में प्लांट कर्मी की मौत हो गई। मृतक की पहचान धनबाद जिले के निरसा निवासी राज किशोर सिन्हा के रूप में हुई है

चाइना मोड़ स्थित वेंकटेश्वर प्लांट में दर्दनाक हादसा: हाईवा की चपेट में आने से कर्मी की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : चाइना मोड़ स्थित वेंकटेश्वर प्लांट में सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में प्लांट कर्मी की मौत हो गई। मृतक की पहचान धनबाद जिले के निरसा निवासी राज किशोर सिन्हा के रूप में हुई है, जो पिछले करीब 20 वर्षों से प्लांट में कार्यरत थे और प्लांट के ही कुटिया मंदिर स्थित गेस्ट हाउस में रहते थे।

मृतक के परिजनों के अनुसार, देर रात थाना से फोन आने के बाद प्लांट के लोगों से जानकारी मिली कि रेक से माल खाली कराने के दौरान राज किशोर सिन्हा टॉर्च की रोशनी से हाईवा चालक को वाहन साइड कराने का संकेत दे रहे थे। इसी दौरान हाईवा की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों ने आरोप लगाया कि प्लांट प्रबंधन की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। उनका कहना है कि इतने बड़े औद्योगिक परिसर में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं थी, जिससे दु,र्घटना हुई। साथ ही आरोप लगाया कि हा,दसे के बाद प्लांट कर्मियों ने शव को बोरे में भरकर गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया, जो बेहद अमानवीय व्यवहार है।

घटना की सूचना मिलते ही बार एसोसिएशन के महासचिव एवं भाजपा नेता चुन्नू कांत और माले नेता राजेश सिन्हा सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा प्लांट प्रबंधन से मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।

मृतक के भांजे आयुष रंजन ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए प्लांट प्रबंधन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए और निष्पक्ष जांच के साथ दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। वही खबर लिखे जाने तक फैक्ट्री प्रबंधन के द्वारा किसी भी तरह का बयान जारी नहीं किया गया है



