Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

फसलों के विकास के लिए आत्मा सहायय अनुदान अंतर्गत विशेष अभियान के तहत खरीफ फसल तैयारी हेतु किसान गोष्टी का आयोजन ।

हजारीबाग/चलकुशा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सूदन में क़ृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की क़ृषि प्रभाग आत्मा सहायय अनुदान अंतर्गत 10/06/2026 बुधवार को संतुलित उर्वरक, दलहन खेती, रागी की खेती पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई l

फसलों के विकास के लिए आत्मा सहायय अनुदान अंतर्गत विशेष अभियान के तहत खरीफ फसल तैयारी हेतु किसान गोष्टी का आयोजन ।

संवाददाता – मुन्ना यादव

हजारीबाग : चलकुशा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सूदन में क़ृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की क़ृषि प्रभाग आत्मा सहायय अनुदान अंतर्गत 10/06/2026 बुधवार को संतुलित उर्वरक, दलहन खेती, रागी की खेती पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई, जिसमें बताया गया साथ ही संतुलित उर्वरक उपयोग का अर्थ है

मिट्टी परीक्षण के आधार पर फसल की आवश्यतानुसार पोषक तत्वों (नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाश, सूक्ष्म पोषक तत्व) को सही मात्रा, सही समय और सही अनुपात में देना। यह न केवल पैदावार बढ़ाता है, बल्कि मिट्टी के स्वास्थ्य, उत्पाद की गुणवत्ता और पर्यावरण की रक्षा भी करता है

संतुलित उर्वरक में फसल की आवश्यकताओं, मिट्टी की उर्वरता की स्थिति और मौजूदा जलवायु परिस्थितियों के आधार पर सभी आवश्यक मैक्रोन्यूट्रिएंट्स और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स को उचित अनुपात, मात्रा, समय और तरीकों से लागू करना शामिल है। सरकार मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, पोषक तत्व आधारित सब्सिडी, नीम-लेपित यूरिया और नैनो उर्वरकों सहित कई पहलों के माध्यम से उर्वरकों के संतुलित उपयोग को सक्रिय रूप से बढ़ावा दे रही है।

गोष्टी की अध्यक्षता मुखिया सविता देवी ने किया , प्रखंड तकनिकी प्रबंधक संजय यादव प्रगतिशील कृषक रामेश्वर पंडित एवं कृषक मित्र रामदेव यादव महादेव यादव एवं दर्जनों कृषक शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button