SDPO के निर्देश पर कंचनडीह स्थित बंद मनमन कोलियरी के पीछे चल रहे अवैध खनन की कराई गई भराई
SDPO के निर्देश पर कंचनडीह स्थित बंद मनमन कोलियरी के पीछे चल रहे अवैध खनन की कराई गई भराई

SDPO के निर्देश पर कंचनडीह स्थित बंद मनमन कोलियरी के पीछे चल रहे अवैध खनन की कराई गई भराई
धनबाद: मलय गोप
धनबाद: निरसा एसडीपीओ पितांबर सिंह खेरवार के निर्देश पर बुधवार की सुबह ईसीएल मुगमा क्षेत्र अंतर्गत बंद मनमन कोलियरी के पीछे चल रहे दर्जनों अवैध उत्खनन की भराई की गई।

भराई करने गई टीम ने जब कुआंनुमा अवैध खनन को देखा तो दंग रह गया। अवैध खनन में जुड़े कार्यों द्वारा बिचाली भरकर मिट्टी से ढक दिया गया था ताकि अवैध खनन की भलाई करने गई टीम को ऐसा लगे कि यहां पर अवैध उत्खनन हुआ ही नहीं है। बाद में जेसीबी मशीन से सभी कुआंनुमा अवैध उत्खनन से बिचाली निकालकर छाई व मिट्टी से भरा गया। इस संबंध में बताया जाता है कि एसडीपीओ पीतांबर सिंह खेरवार को गुप्त सूचना मिली थी कि कोयले के अवैध कारोबारियों द्वारा बंद मनमन कोलियरी के पीछे बाहर से मजदूर लाकर अवैध खनन करवाया जा रहा है।

जिसे रात के अंधेरे में स्कूटर मोटरसाइकिल व ट्रैक्टर के माध्यम से आसपास के भट्टों में खपाया जा रहा है। उसी सूचना पर अवैध खनन का मुआयना किया गया। जिसके बाद ईसीएल मुग्मा एरिया के सुरक्षा टीम वह पुलिस की संयुक्त निगरानी में सभी अवैध खनन स्थल की भराई कराई गई।




