पोटका के मोगलासाई चांदनी चौक में भूमिज एकता मंच लखनसाई के द्वारा भूमिज विद्रोह के महान महानायक वीर शहीद रघुनाथ सिंह भूमिज की 193 वां शहादत दिवस श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए मनाया गया।
पोटका प्रखंड क्षेत्र के पोढाडीया पंचायत अंतर्गत मंगलासाई चांदनी चौक में बुधवार 23- 9 -2026 को भूमिज एकता मंच लखनसाई के द्वारा वीर शहीद रघुनाथ सिंह भूमिज का 193 वां शहादत दिवस हर्षोल्लाह के साथ मनाया गया।

पोटका के मोगलासाई चांदनी चौक में भूमिज एकता मंच लखनसाई के द्वारा भूमिज विद्रोह के महान महानायक वीर शहीद रघुनाथ सिंह भूमिज की 193 वां शहादत दिवस श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए मनाया गया।
अभिजीत सेन।
जमशेदपुर /पोटका
पोटका प्रखंड क्षेत्र के पोढाडीया पंचायत अंतर्गत मंगलासाई चांदनी चौक में बुधवार 23- 9 -2026 को भूमिज एकता मंच लखनसाई के द्वारा वीर शहीद रघुनाथ सिंह भूमिज का 193 वां शहादत दिवस हर्षोल्लाह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में अपना पारंपरिक वेशभूषा में बड़ी संख्या में समाज के लोगों की उपस्थिति में नाया राजेश सरदार के द्वारा , अपने पारंपरिक रीति रिवाज के साथ पूजा अर्चना कर मोगलासाई चांदनी चौक में वीर शहीद रघुनाथ सिंह भूमिज का शीलापट्ट स्थापना किया गया, तत्पश्चात श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ।

श्रद्धांजलि सभा में समाज के लोगों के द्वारा वीर शहीद रघुनाथ सिंह भूमिज की फोटो पर मल्लार्पण कर, उनको याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। इस मौके पर हातु सरदार रविंद्र सरदार,सिद्धेश्वर सरदार, हिमांशु सरदार, एवं हरीश भूमिज ने कहा कि अंग्रेज के खिलाफ लोहा लेने वाले झारखंड के पावन धरती के वीर सपूत , 1832 में भूमिज विद्रोह के महानायक वीर शहीद रघुनाथ सिंह भूमिज जल, जंगल, जमीन, रक्षा हेतु अंग्रेज शासन के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए अपना प्राण न्योछावर कर दी थी।
23 सितंबर को याद करते हुए आज हम लोग उनके 193 वां शहादत दिवस मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि वीर शहीद रघुनाथ सिंह भूमिज दामपाड़ा के रहने वाले थे। उनके दादा जगन्नाथ सिंह और पिता वैद्यनाथ सिंह भी अंग्रेज शासन के खिलाफ लड़ते हुए शहीद हुए थे।
इस मौके पर समाज के हल्दीपोखर, कालिकापुर एवं पोटका के तरफ सरदार ,हिमांशु सरदार, सिद्धेश्वर सरदार, हरीश सिंह भूमिज, हातु सरदार- रविंद्र सरदार, रायचरण सरदार, सुबोध सरदार , नाया राजेश सरदार, देउरी ,देव रंजन सरदार, डाकुया, श्रीकांत सरदार के साथ, , मानिक सरदार ,धीरेंद्र नाथ सरदार, , जुमिता सरदार, बुधुराम सरदार, संजीव सरदार, सोमवारी सरदार, ममता सरदार, रांगड़ी सरदार, पार्वती सरदार, रामेश्वर सरदार, निर्मल सरदार हराधन सरदार, गुलाम सरदार, देबू सरदार। आदि उपस्थित रहे।



