Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

रांची विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ भाजपा द्वारा झारखंड बंद का पोटका क्षेत्र में भी पड़ा व्यापक असर। वही भाजपाइयों के द्वारा हाता, हल्दीपोखर के दुकाने बंद कराई गई।

झारखंड में पेपर लीक तथा रांची विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों पर बर्बरता पूर्ण लाठी चार्ज के खिलाफ प्रदेश भाजपा द्वारा आहूत झारखंड बंद का पोटका में भी व्यापक असर पड़ा।

रांची विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ भाजपा द्वारा झारखंड बंद का पोटका क्षेत्र में भी पड़ा व्यापक असर। वही भाजपाइयों के द्वारा हाता, हल्दीपोखर के दुकाने बंद कराई गई।

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर/पोटका

झारखंड में पेपर लीक तथा रांची विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों पर बर्बरता पूर्ण लाठी चार्ज के खिलाफ प्रदेश भाजपा द्वारा आहूत झारखंड बंद का पोटका में भी व्यापक असर पड़ा। बही पोटका थाना क्षेत्र के हाता तथा कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर में भाजपाइयों ने दुकानें बंद कराई।

पोटका थाना क्षेत्र का प्रमुख हाता चौक जहां सड़क पर टायर जलाकर भाजपाइयों ने कुछ देर के लिए चारों दिशाओं में आवागमन को बंद करा दिया। भाजपाइयों ने एक झुंड में हाथ में भाजपा भारतीय जनता पार्टी के झंडा लेकर हाता मुसाबनी रोड, हाता टाटा रोड, हाता हल्दीपोखर रोड, हाता चाईबासा रोड में जाकर दुकानदारों से दुकानें बंद करने का शांतिपूर्ण अपील किया। जिसका सभी दुकानदारों ने भी पालन किया।

मौके पर पूर्व विधायक मेनका सरदार ने कहा कि झारखंड में अपने अधिकार और न्याय की मांग को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे छात्रों पर बर्बरतापूर्वक लाठी चार्ज किया जाना दुर्भाग्य पूर्ण है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। बंदी अभियान में पूर्व विधायक मेनका सरदार, उपेंद्र नाथ सरदार, गणेश कुमार सरदार, देवी कुमारी भूमिज, मनोज कुमार सरदार, चंद्र शेखर गुप्ता, सनत सी, श्यामल महाकुर, गुलशन सरदार, कैलाश पात्रों, भावतोष दास, जादूपति गोप, पलटू मंडल आदि शामिल थे।

Related Articles

Back to top button