Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबर

छतरपुर अनुमंडल के ग्राम पंचायत डाली बाजार में मंगलवार को स्वर्गीय हीराराम के श्रद्धांजलि अर्पित की

छतरपुर अनुमंडल के ग्राम पंचायत डाली बाजार में मंगलवार को स्वर्गीय हीराराम के श्रद्धांजलि अर्पित की

छतरपुर अनुमंडल के ग्राम पंचायत डाली बाजार में मंगलवार को स्वर्गीय हीराराम के श्रद्धांजलि अर्पित की

छतरपुर : अनुमंडल के ग्राम पंचायत डाली बाजार में मंगलवार को स्वर्गीय हीराराम के श्रद्धांजलि अर्पित की और मेदिनीनगर के स्व ध्रुवनारायण सिंह की अंत्येष्टि में विश्व पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर्यावरण धर्मगुरु व बनराखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद ट्री मैन डॉ कौशल किशोर जायसवाल ने पर्यावरण धर्म के तहत मृतक के आत्मा की शांति के लिए पर्यावरण धर्म के प्रार्थना के साथ पौधा रोपण किया।

उसमें ग्राम पंचायत डाली बाजार के स्व हीराराम के श्राद्ध कर्म में थाईलैंड प्रजाति के बारहमासी आम के पौधा रोपण और मेदिनी नगर में राजा हरिश्चंद्र घाट पर सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा के झारखंड संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह व स्व ध्रुव नारायण सिंह के पुत्र सह भाजपा नेता मनोज सिंह के हाथों बेल व चंदन के पौधे लगाए। इसके पहले डॉ कौशल किशोर जायसवाल ने सभी को पौधे पर हाथ रखकर प्रार्थना कराया। साथ ही उपस्थित लोगों ने पर्यावरण धर्म का नारा लगाया। जिसमें वनों के हैं कई उपकार, मिट्टी पानी और बेआर, मिट्टी पानी और बेआर, जिंदा रहने के हैं आधार। उन्होंने कहा कि वन है तो हम सब हैं। वन नष्ट होगा तो सृष्टि का नाश हो जाएगा। सृष्टि का नाश होने से बचाना है तो पर्यावरण धर्म के आठ मूल महामंत्र को अपनाना होगा। प्रत्येक व्यक्ति को अपने धर्म के साथ-साथ पर्यावरण धर्म को अपनाना होगा। प्रत्येक व्यक्ति अपने जन्म दिन, कथा व शुभ अवसर पर सहित श्रद्धा के अवसर पर अपने नाम से या फिर अपने परिजनों के नाम पर पौधे जरूर लगाएं। उन्होंने कहा कि पूर्व विभाग संघ चालक और जिले के महान पुरुष ध्रुव नारायण सिंह हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। उनकी याद में चंदन व बेल का पौधा झारखंड के मुख्यमंत्री रहे अर्जुन मुंडा भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह व ध्रुव नारायण सिंह के पुत्र सह भाजपा के प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह लगाया गया है। डॉ कौशल ने कहा कि किसी व्यक्ति के सर से गार्जियन का साया हटे तो उनके नाम का पौधा जरूर लगाएं ।उनकी छाया से बड़ी कामयाबी मिलती है। श्राद्ध कर्म में स्वर्गीय हीराराम के पुत्र वीरेंद्र राम, बहु फुलवा देवी, मोहरी देवी, बेटी समुद्री देवी, सोनमतिया देवी, फुलमतिया देवी, भाई चुटाइ राम, जगदीश राम, मुखदे राम, सत्येंद्र राम, गौतम कुमार, अनुपम कुमार, अलोक व नीतीश शामिल है।

Related Articles

Back to top button