पुलिस केंद्र में नव निर्मित ओपन जिम का उद्घाटन, जवानों के स्वास्थ्य को मिलेगा बढ़ावा l
गिरिडीह उपायुक्त रामनिवास यादव एवं पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार द्वारा पुलिस केंद्र गिरिडीह परिसर में नव निर्मित ‘ओपन जिम’ का उद्घाटन किया गया।

पुलिस केंद्र में नव निर्मित ओपन जिम का उद्घाटन, जवानों के स्वास्थ्य को मिलेगा बढ़ावा l
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : उपायुक्त रामनिवास यादव एवं पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार द्वारा पुलिस केंद्र गिरिडीह परिसर में नव निर्मित ‘ओपन जिम’ का उद्घाटन किया गया। इस पहल का उद्देश्य पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा उन्हें फिटनेस के प्रति जागरूक करना है।

उद्घाटन के दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने ओपन जिम में उपलब्ध उपकरणों का निरीक्षण किया और कहा कि नियमित व्यायाम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। उन्होंने पुलिस कर्मियों से फिट रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।

इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय प्रथम एवं द्वितीय, पुलिस उपाधीक्षक जिला नियंत्रण कक्ष गिरिडीह, नगर थाना प्रभारी, पचंबा थाना प्रभारी, परिचारी प्रवर, परिचारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
पुलिस केंद्र परिसर में ओपन जिम शुरू होने से पुलिस जवानों को अब ड्यूटी के साथ-साथ नियमित व्यायाम और फिटनेस गतिविधियों का लाभ मिल सकेगा।



