देवघर जिला के कृषक मित्र शहजाद अली की मौत भूख हड़ताल
देवघर जिला के कृषक मित्र शहजाद अली की मौत भूख हड़ताल

देवघर जिला के कृषक मित्र शहजाद अली की मौत भूख हड़ताल
गिरीडीह, मनोज कुमार।
गिरीडीह: देवघर जिला के कृषक मित्र शहजाद अली की मौत भूख हड़ताल के कारण हो जाने से आक्रोशित गिरिडीह के कृषक मित्रों ने गुरुवार को शहरी क्षेत्र में कैंडल मार्च निकाला। झारखंड प्रदेश कृषक मित्र जिला महासंघ के बैनर तले किसान मित्रों ने अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल और आमरण अनशन पर बैठे झामुमो जिला कार्यालय से कैंडल मार्च की शुरुआत की गई जो शहर के जेपी चौक तक पहुंची। यहां मृतक शहजाद अली के आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई। इस बाबत झारखंड प्रदेश कृषक मित्र महासंघ के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने बताया कि राज्य स्तर पर किसान मित्र अपनी मांगों को लेकर 5 अक्टूबर से अनशन पर है लेकिन अभी तक न ही मुख्यमंत्री और ना ही कृषि मंत्री ने कृषक मित्रों की मांगों को सुना है। अपनी मांगों को लेकर शहजाद अली की मौत भूख हड़ताल के कारण हो गई।

उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर भी हम सभी कृषक मित्र झामूमो जिला कार्यालय में भूख हड़ताल और आमरण अनशन पर बैठे हुए है लेकिन अभी तक हम लोगों का हाल जाने के लिए ना तो विधायक पहुंचे हैं और ना ही कोई प्रतिनिधि। उन्होंने कहा कि जब तक हम लोगों की मांगों पर कोई पहल नहीं की जाती है तब तक यह अनशन जारी रहेगा। मौके पर
अजय सिंह घनश्याम कुशवाहा मोहम्मद आलम अंसारी नरेश राम राजेश प्रसाद किरण कुमारी मोहन प्रसाद वर्मा मनोज कुमार राम परमेश्वर हाजरा रामचंद्र यादव अवध किशोर राय रसिक हसन संदीप प्रियदर्शी आदि शामिल थे।




