पलामू के पूर्व सांसद सह भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश प्रभारी का हजारीबाग आगमन पर हुआ स्वागत
पलामू के पूर्व सांसद सह भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश प्रभारी का हजारीबाग आगमन पर हुआ स्वागत

पलामू के पूर्व सांसद सह भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश प्रभारी का हजारीबाग आगमन पर हुआ स्वागत
हजारीबाग: पलामू संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद ब्रज मोहन राम सपरिवार हजारीबाग पहुंचे। वे चतरा जिले के इटखोरी से राजधानी रांची लौट रहे थे। उसी क्रम में सदर विधायक मनीष जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, समाजसेवी सुनील कुमार और पत्रकार सागर कुमार ने संयुक्त रूप से हजारीबाग के भारत माता चौक के समीप पुष्पगुच्छ भेंटकर भव्य स्वागत किया।
ज्ञात हो की ब्रज मोहन राम ने पलामू लोकसभा क्षेत्र का तीन बार प्रतिनिधित्व किया है। एक बार वे बिहार विधानसभा के भी सदस्य रहें। साधारण कृषक परिवार से ताल्लुक रखने वाले ब्रज मोहन राम की राजनीतिक और सामाजिक जीवन का अब तक का सफर स्वर्णिम रहा है। वे फिलहाल भाजपा अनूसूचित जाती मोर्चा के झारखंड प्रदेश प्रभारी और अखिल भारतीय धोबी महासंघ, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद पर राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अपना दायित्व निर्वहन कर रहे हैं ।

विधायक मनीष जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने बताया की ब्रज मोहन राम का जीवन बेहद ही सादगी और साफगोईपूर्ण है ।



