Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

पलामू – शिव की शक्ति असीमित है और भक्ति सहज : अविनाश देव

हर साल की भांति इस वर्ष भी पाटन प्रखंड के कालापहाड़ गांव में नए साल 2026 की शुरुआती स्वागत में शिवचर्चा का आयोजन किया गया।

पलामू शिव की शक्ति असीमित है और भक्ति सहज : अविनाश देव

पलामू : हर साल की भांति इस वर्ष भी पाटन प्रखंड के कालापहाड़ गांव में नए साल 2026 की शुरुआती स्वागत में शिवचर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। सैकड़ों गुरु भाई,गुरु बहनों ने चर्चा में भाग लिया। भगवान शिव के तस्वीर पर नमन करते दया मांगे और नए साल में हर जीवों के बेहतरी के लिए मंगल कामना किए।

गुरु भाई गुरु बहनों ने शिवभक्ति में भजन गाकर समां को सुरमई कर दिए इसके बाद मंचासिन हुए। गुरुचर्चा में हमने कहा भगवान शिव योग और ध्यान के अधिष्ठाता हैं वे हमें आत्म साक्षात्कार की ओर ले जाते हैं। उनके ध्यान करने से निर्भय पथ पर हर प्राणी अग्रसर होते जाता है और एक दिन मुक्ति मिल जाती है। भगवान शिव त्याग,क्षमा,दानशीलता दया के दरिया हैं

जहां हर याचक को कुछ न कुछ मिलता ही है। उनके हर एक दर्शन से सीखना चाहिए कि जब परिस्थिति विषम हो जाए तो कैसे मुकाबला करना चाहिए। भगवान शिव का सिद्धांत है,दुनिया मेरा है हम दुनिया के हैं,प्राणियों का दुख मेरा दुख है मेरा सुख प्राणियों का सुख है। मानव का दुश्मन मेरा दुश्मन मेरा दोस्त संसार का दोस्त है। विश्व कल्याण के लिए शिव ने जहर पीया, हम सब को समाज में प्रेम भाईचारा सद्भाव के लिए हर प्रताड़ना हर शिकायत हर प्रताड़ना को बर्दाश्त करना चाहिए।

साल के शुरुआत में अपने पिता समान वरिष्ठ गुरु भाई गोकुला नंद तिवारी व माता जी को अंगवस्त्र पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किए। गुरु बंदना एवं राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम के समापन किए।इस मौके पर गुरु भाई ओंकार जी जो सिविल कोर्ट मेदिनीनगर में वरिष्ठ वकील हैं उनकी भूमिका सराहनीय रही। राधे श्याम सोनी प्रतिमा बहन सहित सभी गुरु भाई बहनों को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं।

Related Articles

Back to top button