हजारीबाग बलीयंद के रहने वाले माज खान का चयन खेलो इंडिया असेसमेंट कैंप 2026 के लिए हुआ परिजन में हर्ष
वॉलीबॉल संघ के लिए अत्यंत गर्व एवं हर्ष का विषय है कि राज्य के दो होनहार खिलाड़ियों हजारीबाग बलीयंद के माज़ ख़ान पिता फिरोज खान तथा पश्चिम सिंहभूम, चक्रधरपुर के आकाश तांती का चयन खेलो इंडिया असेसमेंट कैंप 2026 के लिए हुआ है।

हजारीबाग बलीयंद के रहने वाले माज खान का चयन खेलो इंडिया असेसमेंट कैंप 2026 के लिए हुआ
परिजन में हर्ष
झारखंड : वॉलीबॉल संघ के लिए अत्यंत गर्व एवं हर्ष का विषय है कि राज्य के दो होनहार खिलाड़ियों हजारीबाग बलीयंद के माज़ ख़ान पिता फिरोज खान तथा पश्चिम सिंहभूम, चक्रधरपुर के आकाश तांती का चयन खेलो इंडिया असेसमेंट कैंप 2026 के लिए हुआ है।
यह प्रतिष्ठित प्रशिक्षण शिविर आगामी 7 अप्रैल 2026 से वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, अहमदाबाद (गुजरात) में आयोजित किया जाएगा।

इन खिलाड़ियों का चयन एसजीएफआई अंडर-14 राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।माज़ ख़ान हजारीबाग स्थित सेंट स्टीफेंस स्कूल के छात्र हैं तथा वे एसएसटी वॉलीबॉल अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि आकाश तांती पश्चिम सिंहभूम जिले से जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं।
संघ के संरक्षक शेखर बोस एवं कार्यकारी अध्यक्ष सुनील सहाय ने चयनित खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल खिलाड़ियों के लिए, बल्कि पूरे झारखंड राज्य के लिए गौरव का विषय है।



