पतंजलि परिवार गिरिडीह ने धूमधाम से मनाया गुरु पूर्णिमा महोत्सव राज्य प्रभारी रामजीवन पांडे रहे मुख्य अतिथि
गिरिडीह, पतंजलि परिवार गिरिडीह के तत्वावधान में सिहोडीह स्थित सोनल बैंक्वेट हॉल में गुरु पूर्णिमा महोत्सव अत्यंत धूमधाम, श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित किया गया।

पतंजलि परिवार गिरिडीह ने धूमधाम से मनाया गुरु पूर्णिमा महोत्सव राज्य प्रभारी रामजीवन पांडे रहे मुख्य अतिथि
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : पतंजलि परिवार गिरिडीह के तत्वावधान में सिहोडीह स्थित सोनल बैंक्वेट हॉल में गुरु पूर्णिमा महोत्सव अत्यंत धूमधाम, श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं सफल संचालन *भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी नवीन कांत सिंह* ने किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पतंजलि योगपीठ, झारखंड प्रांत के राज्य प्रभारी रामजीवन पांडे विशेष रूप से उपस्थित हुए।

*योग, हवन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां*
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकाल योग अभ्यास और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य हवन-पूजन के साथ हुआ, जिसमें विश्व कल्याण और जन-स्वास्थ्य की प्रार्थना की गई।
इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें *योग साधक निमिता कुमारी* ने एक से बढ़कर एक कठिन योग आसनों का अद्भुत प्रदर्शन कर उपस्थित सभी लोगों को आश्चर्यचकित एवं हतप्रभ कर दिया। वहीं **मुन्नी देवी, अरविंद कुमार, अजय शिवानी एवं उमा गुप्ता, अनीता गंगा सुनीता बर्नवाल पिंकी खेतान विजय बर्नवाल आदि ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां देकर पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।

*कार्यकर्ता सम्मान समारोह*
समारोह के दौरान संगठन और समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं के लिए ‘कार्यकर्ता सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया, जहाँ मुख्य अतिथि एवं मंचासीन पदाधिकारियों द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। पूर्व में प्रशिक्षण प्राप्त किए सह-योग शिक्षकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि रामजीवन पांडे ने अपने संबोधन में गुरु परंपरा के सनातन महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग और आयुर्वेद के माध्यम से स्वस्थ एवं सशक्त समाज का निर्माण ही गुरु के प्रति सच्ची निष्ठा है।

इस अवसर पर संगठन मंत्री *सरदार देवेंद्र सिंह* रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष अरविंद कुमार पतंजलि के जिला प्रभारी *परमेंद्र कुमार, सोशल मीडिया जिला प्रभारी **पुष्पा शक्ति* गण्डेय प्रखंड प्रभारी शंकर भारती, कार्यकारिणी सदस्य उत्कर्ष गुप्ता उमादेव वर्मा प्रवीण कुमार सिन्हा, प्रकाश राम, बृजकिशोर गुप्ता, अविनाश प्रसाद,योग शिक्षिका सपना राय सहयोगी शिक्षिका रेखा सिंहा ,लक्ष्मी छाया, प्रदीप बरनवाल निर्मला सिंह सावित्री शरण,गुड्डी भारती, मंजू प्रसाद माला बनर्जी सुपर्णा मुखर्जी रेखा तर्व ,पूनम देवी,रेखा संजना बर्नवाल, सरिता प्रसाद,सोनी सहा, प्रभाकर कुशवाहा, संतोष जैन सुनीता घोष,रेखा गुप्ता,विनीता देवी प्रेमलता अग्रवाल भारत स्वाभिमान के महामंत्री सहित पतंजलि परिवार के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय योग साधक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं एवं उपस्थित लोगों के बीच *भोजन प्रसाद (भंडारा)* का वितरण किया गया, जिसके बाद इस भव्य समारोह का समापन हुआ।



