नेतोसाई के ग्रामीणों के साथ मानवअधिकार दिवस मनाया गया
डालसा सचिव धर्मेंद्र कुमार के निर्देश पर पोटका के धीरोल पंचायत अंतर्गत नेतोसाई गांव में ग्रामीणों के साथ मानवाधिकार दिवस मनाया गया

नेतोसाई के ग्रामीणों के साथ मानवअधिकार दिवस मनाया गया
अभिजीत सेन।
जामशेदपुर/ पोटका
डालसा सचिव धर्मेंद्र कुमार के निर्देश पर पोटका के धीरोल पंचायत अंतर्गत नेतोसाई गांव में ग्रामीणों के साथ मानवाधिकार दिवस मनाया गया डालसा के पी एल वी के द्वारा ग्रामीणों को इस दिवस को मनाए जाने का महत्व पर प्रकाश डाला गया और बहुत सारे लोग ऐसे होते हैं जिन्हें इन सब बातों की जानकारी ही नहीं होती,

एक मानव का अधिकार क्या क्या है और वो अधिकार वो कैसे पा सकते हैं और उनके अधिकारों को दिलाने में कौन अहम भूमिका निभाता है, सभी देश 10 दिसंबर 1950 से मानवाधिकार दिवस के रूप में मनाता है इस दिवस को मनाए जाने के उद्वेश्य यही है के लोगों को उसके अधिकारों के प्रति जागरूक करना जहां भी किसी व्यक्ति का अधिकारों का हनन होते हुए देखा जाता

उसके रोकथाम के लिए एवं उसके अधिकारों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए एक आयोग का भी गठन किया गया है। जिसे राष्ट्रीय मानवअधिकार आयोग कहा जाता है, जो मानवाधिकारों को सुरक्षा प्रदान करता है।मानवाधिकार वो बुनियादी मानक है जो एक सम्मानजनक एवं पूर्ण जीवन जीने के लिए आवश्यक है।
जो किसी भेदभाव के बिना सभी पर समान रूप से लागू होता है।मानवाधिकार सभी धर्म,जाति समुदाय से ऊपर उठ कर सभी को गरिमामय एवं सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार देता है।मौके पर ग्रामीणों के साथ डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल,छाकु माझी,मीरा मंडल,ज्योत्सना गोप,मकरो कर्मकार,सुमित कुमार गोप आदि उपस्थित रहे।



