Breaking Newsखेलझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षाहेल्थ

नॉकआउट ताइक्वांडो अकादमी में राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का हुआ सम्मान समारोह, बतौर अतिथि शामिल हुए हर्ष अजमेरा

खिलाड़ियों की मेहनत ही हजारीबाग की असली पहचान है, मैं सदैव उनके साथ खड़ा हूं और रहूंगा : हर्ष अजमेरा

नॉकआउट ताइक्वांडो अकादमी में राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का हुआ सम्मान समारोह, बतौर अतिथि शामिल हुए हर्ष अजमेरा

खिलाड़ियों की मेहनत ही हजारीबाग की असली पहचान है, मैं सदैव उनके साथ खड़ा हूं और रहूंगा : हर्ष अजमेरा

हजारीबाग: नॉकआउट ताइक्वांडो अकादमी के द्वारा भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया. जिसमें राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य खिलाड़ियों की उपलब्धियों को सार्वजनिक मंच पर पहचान देना और उन्हें आगे और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में युवा समाजसेवी हर्ष अजमेरा उपस्थित रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उनके साथ हजारीबाग ताइक्वांडो संघ के सचिव हेमंत कुमार, संयुक्त सचिव चंदन राणा, रौशन गुप्ता तथा प्रशिक्षक निरंजन कुमार यादव और सचिन कुमार भी मंच पर उपस्थित रहे और खिलाड़ियों को मार्गदर्शन एवं प्रेरणा प्रदान की। अकादमी के निदेशक रौशन कुमार चौहान ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों के भीतर आत्मविश्वास पैदा करना और उनके कठिन परिश्रम की सराहना करना है। उन्होंने बताया कि ताइक्वांडो जैसी खेल विधा में अनुशासन, समर्पण और लगन के बल पर ही ये खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचे हैं, और आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी प्रदर्शन करेंगे।

मुख्य अतिथि हर्ष अजमेरा ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा की हजारीबाग के लिए यह गौरव का विषय है कि यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर जिले और राज्य का नाम रौशन कर रहे हैं। मैं व्यक्तिगत रूप से खेलों को समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम मानता हूं और हमेशा खिलाड़ियों के साथ खड़ा रहूंगा। हमारी युवा पीढ़ी जब खेलों के माध्यम से अनुशासन, आत्मबल और नेतृत्व सीखती है, तब वह न केवल एक अच्छा खिलाड़ी बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक भी बनती है। आने वाले समय में भी मैं अकादमी और खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग देता रहूंगा। इस अवसर पर जिन राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया उसमें सलोनी नयन शर्मा, उदित किशोर, विश्वजीत राज सिंह, राजन कुमार, रितेश कुमार, राखी सिन्हा, अस्वेल तिग्गा, नीरा कुमारी और नाज़िश फरहान शामिल हैं. इन सभी खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों एवं भार वर्गों में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त किए हैं, जिससे न सिर्फ अकादमी बल्कि पूरे झारखंड को उन पर गर्व है। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा अकादमी के प्रशिक्षकों और निदेशक की सराहना की गई, जिन्होंने सीमित संसाधनों में भी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाया। सभी ने एक स्वर में खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आगामी प्रतियोगिताओं में उनके लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button