Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़हेल्थ

नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत टावर चौक के समीप सोमवार को नगर निगम की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।

नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत टावर चौक के समीप सोमवार को नगर निगम की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।

 

नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत टावर चौक के समीप सोमवार को नगर निगम की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह: नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत टावर चौक के समीप सोमवार को नगर निगम की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क को कब्जा कर फुटपाथ पर फल सब्जी व अन्य सामान बेच रहे दुकानदारों का चालान काटा गया। वहीं कई दुकानदारों को आगे से ऐसी गलती नहीं करने की वार्निंग दिया गया। इस दौरान नगर निगम के कर्मचारियों और दुकानदारों के बीच कुछ देर के लिए जमकर बहस बाजी और नोकझोंक भी हुई। हालांकि नगर निगम के कर्मचारियों ने सख्ती दिखाते हुए कारवाई जारी रखी। इस दौरान 15000 रुपए से अधिक का चालान काटा गया। इस बाबत अभियान का नेतृत्व कर रहे सहायक नगर आयुक्त अशोक हांसदा ने बताया की सड़कों को अतिक्रमण कर लेने से आवागमन में लोगों को भारी परेशानी होती है जिसके कारण लगातार जाम की समस्या उत्पन्न होती है इसी को ध्यान में रखते हुए निगम की ओर से फिर से एक बार अभियान को गति दी गई उन्होंने निगम क्षेत्र के दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि जहां तक दुकान का क्षेत्र है वही तक दुकान सजाए वरना करवाई हर हाल में की जाएगी।

उप नगर आयुक्त स्मृता कुमारी ने बताया की नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत जाम की समस्या से संबंधित संज्ञान मिलता है तो निगम की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाता है ताकि जाम की समस्या उत्पन्न हो और लोगों को आवागमन में सुविधा हो उन्होंने भी आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि निर्धारित स्थल पर ही ठेला और दुकान लगाएं ताकि किसी को कोई परेशानी ना हो। इस अभियान में निगम के कई कर्मचारी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button