Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़
चलकुशा थाना परिसर में थाना दिवस पर जमीन संबंधी मामले को लेकर लगाया गया शिविर।
हजारीबाग उपयुक्त हेमंत सती के निर्देश पर चलकुशा थाना परिसर में थाना दिवस पर जमीन संबंधी विवाद का निपटारा के लिए शिविर का आयोजन किया गया।

चलकुशा थाना परिसर में थाना दिवस पर जमीन संबंधी मामले को लेकर लगाया गया शिविर।
संवाददाता – मुन्ना यादव
हजारीबाग : हजारीबाग उपयुक्त हेमंत सती के निर्देश पर चलकुशा थाना परिसर में थाना दिवस पर जमीन संबंधी विवाद का निपटारा के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य सविता सिंह थाना प्रभारी सूर्यकांत कुमार मुखिया संघ अध्यक्ष आलोक सिंह अंचल अमीन कालेश्वर यादव उपस्थित थे।

शिविर में चलकुशा, बराडीह गांव के लोगों के द्वारा जमीन संबंधी समस्या को रखा गया। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को शिविर लगाकर जमीन संबंधी विवाद एवं पारिवारिक मामलों का निपटारा किया जाएगा। शिविर में केसर यादव बासो महतो सुभाष ठाकुर समेत अन्य लोग उपस्थित थे।




