दुर्गा पूजा के आगाज़ एवं महालय के दिन रवि शंकर ने अपने शतकीय पारी को अपने पिता स्वर्गीय सतीश कुमार सिन्हा के नाम समर्पित कर दिया। टीम पीएसएफ का पुरा हुआ 1666 बां एसडीपी रक्तदान।
जहां चारों और शारदीया दुर्गा महोत्सव का आगाज हो चुका, इसी पावन दिन पर प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन यानी टीम पीएसएफ ने, अपने सदस्यों में रवि शंकर के जरिए, शहर को एक और शतकवीर रक्तदाता दिया।

दुर्गा पूजा के आगाज़ एवं महालय के दिन रवि शंकर ने अपने शतकीय पारी को अपने पिता स्वर्गीय सतीश कुमार सिन्हा के नाम समर्पित कर दिया। टीम पीएसएफ का पुरा हुआ 1666 बां एसडीपी रक्तदान।
अभिजीत सेन।
जमशेदपुर/ पोटका
, जहां चारों और शारदीया दुर्गा महोत्सव का आगाज हो चुका, इसी पावन दिन पर प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन यानी टीम पीएसएफ ने, अपने सदस्यों में रवि शंकर के जरिए, शहर को एक और शतकवीर रक्तदाता दिया। आज जमशेदपुर ब्लड सेंटर के आह्वान पर गम्भीर बीमारी से जंग लड़ रहे एक जरुरतमंद के लिए अपना एसडीपी रक्तदान के जरिए शतकीय पारी को पुरा कर लिया. 28 वर्ष 11 महीने 16 दिन, यानी 23 दिसंबर 1998 से रक्तदान का सिलसिला को शुरू करते हुए

आज 55 वर्ष, 8 महीने 14 वें दिन, के उम्र में शतकीय पारी ( 86 बां स्वैच्छिक रक्तदान एवं 14 बार एसडीपी रक्तदान सामिल ) को पुरा करते हुए शतकवीर रक्तदाता के रूप में अपना नाम अंकित कर लिया. रक्तदान कक्ष को उनके स्वागत में रंग बिरंगे गुब्बारे से सजाया गया था. रक्तदान करने के पश्चात रवि शंकर को पुष्प गुच्छ, शाॅल ओढ़ाकर, प्रशस्ति पत्र एवं कई प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
रवि शंकर ने अपने शतकीय पारी को अपने पिता स्वर्गीय सतीश कुमार सिन्हा के नाम समर्पित किया, और अपने टीम पीएसएफ परिवार को इसका श्रेय दिया इसी के साथ महालय के दिन टीम पीएसएफ का 1666 बां एसडीपी रक्तदान भी पुरा हो गया। इस मौके पर जमशेदपुर ब्लड सेंटर के जीएम संजय चौधरी, डॉक्टर लव बहादुर सिंह, तकनीशियन मनोज कुमार महतो, रवि शंकर पात्रों, धीरज कुमार, धनंजय, शुभोजीत मजूमदार, मंजू कुमारी,
उमेश कुमार, भानु शंकर, उज्ज्वल कौशिक, अलौकिक आनन्द, धीरज मिश्रा, शिवानी, अनिकेत, टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार, कुमारेस हाजरा, शुभेंदु मुखर्जी, किशोर साहू, उत्तम कुमार गोराई, अनिल प्रसाद उपस्थित रहे। टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार ने रवि शंकर को शुभकामनाएं दिया।




