Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइव न्यूज़शिक्षा

भाजपा महिला मोर्चा झारखंड प्रदेश की अध्यक्ष आरती कुजुर के निर्देशानुसार आदर्श आंगनबाड़ी कार्यक्रम

भाजपा महिला मोर्चा झारखंड प्रदेश की अध्यक्ष आरती कुजुर के निर्देशानुसार आदर्श आंगनबाड़ी कार्यक्रम

 

भाजपा महिला मोर्चा झारखंड प्रदेश की अध्यक्ष आरती कुजुर के निर्देशानुसार आदर्श आंगनबाड़ी कार्यक्रम

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व एवं भाजपा महिला मोर्चा झारखंड प्रदेश की अध्यक्ष आरती कुजुर के निर्देशानुसार आदर्श आंगनबाड़ी कार्यक्रम के तहत भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री प्रो विनीता कुमारी ने गिरिडीह के वार्ड नं 17 बक्सीडीह रोड स्थित आंगनबाड़ी केंद्र को गोद ली है। जिसमें लगभग 30-40 बच्चों के बीच पोषाहार के साथ साथ किताब,कॉपी पेंसिल,बिस्किट,हार्लिक्स आदि का वितरण किया गया। बताया गया कि आगे भी उन बच्चों के पोषण से लेकर उनकी बेसिक जरुरतों का ख्याल रखा जाएगा। इस बाबत विनीता कुमारी ने कहा कि मेरे ऊपर जो जिम्मेदारी दी गई है उसको मैं बखूबी निर्वहन करने का कार्य करूंगी। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी के बच्चों को जो भी कमी होगी उसे हमेशा पूरा करने की कोशिश करूंगी।

साथ ही कुपोषित विकलांग जैसी बच्चों परेशानी को दूर करने का प्रयास करेंगी और निरंतर इस तरह के जनसेवा कार्य करती रहूंगी। मौके पर भाजपा महिला मोर्चा गिरिडीह की जिलाध्यक्ष संगीता सेठ, ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री उमाशंकर चरण पहाड़ी,नगर मंत्री ज्योतिष शर्मा,नगर संयोजक समीर दीप, भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री उषा कुमारी, जिला मंत्री गुड़िया देवी,रीना शर्मा,रीना मंडल

, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश गुप्ता जी, एस सी मोर्चा नगर अध्यक्ष अमित पासवान के साथ साथ आंगनबाड़ी केंद्र की संहिता मीना स्वर्णकार एवं सेविकाओं के साथ साथ छोटे छो बच्चे उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button