जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी के बीच फर्जी वोटिंग को लेकर राहुल गांधी के दिए गए प्रमाण को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दिखाया गया
राहुल गांधी के द्वारा इलेक्शन कमीशन के ऊपर गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में सात अगस्त को दिल्ली में राहुल गांधी द्वारा किया गया प्रेस कांफ्रेंस को वीडियो टेलीकास्ट के जरिए कार्यकर्ता और पदाधिकारी के बीच दिखाया गया

जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी के बीच फर्जी वोटिंग को लेकर राहुल गांधी के दिए गए प्रमाण को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दिखाया गया
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के द्वारा इलेक्शन कमीशन के ऊपर गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में सात अगस्त को दिल्ली में राहुल गांधी द्वारा किया गया प्रेस कांफ्रेंस को वीडियो टेलीकास्ट के जरिए कार्यकर्ता और पदाधिकारी के बीच दिखाया गया

इस बाबत जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह ने बताया कि इतने बड़े लोकतांत्रिक संस्था चुनाव आयोग जिस पर हमारे नेता न्याय योद्धा राहुल गांधी ने बहुत ही गंभीर आरोप लगाया है प्रूफ के साथ जिसका जवाब ना सरकार के पास है और ना चुनाव आयोग के पास है सबसे आश्चर्य की बात यह है की एक घर में एक मकान नंबर में 80 आदमी का पता है और वह कमरा 10 बाय 10 का है।

नाम अलग पिता का नाम अलग एक व्यक्ति का चार जगह एक विधानसभा में मतदाता सूची में नाम है और सबसे बड़ी बात है कि वहां के पोलिंग एजेंट ने उन सभी बूथों पर उनका मतदान भी हुआ यह भी दर्शाया गया है कांग्रेस इस गंभीर मामलों को लेकर प्रखंडों में भी जाएगी।
मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया, प्रदेश सचिव अजय सिन्हा, उपेंद्र सिंह, शब्बीर खान, सोहेल इराकी, पंकज सागर, दिनेश विश्वकर्मा,अशोक विश्वकर्मा,चांद, गुलाम मुस्तफा,मिनहाज, शाहिद सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे




