बिरनी प्रखण्ड के उच्च विद्यालय पलोंजिया में 14 उच्च विद्यालय के प्रभारी शिक्षक के साथ समीक्षा बैठक हुई

बिरनी : राजकिशोर बैठा
गिरीडीह: बिरनी प्रखण्ड के उच्च विद्यालय पलोंजिया में 14 उच्च विद्यालय के प्रभारी शिक्षक के साथ समीक्षा बैठक हुई।जिसमे विकास कोष,छात्र शिक्षक अनुपात,भवन और बोर्ड परिणाम की समीक्षा की गई।और सभी विद्यालयों के शिक्षकों को निर्देशित किया गया कि 15 जुलाई तक सभी उच्च विद्यालयों की कमिटी की बैठक कर विकास कोष की राशि से अपनी आवश्यकता अनुसार प्रस्ताव पारित कर लें, और भवन की आवश्यकता के आधार पर छात्र और भवन की रिपोर्ट प्रेषित करें।

इस बैठक में बगोदर विधान सभा के माननीय विधायक विनोद कुमार सिंह जी,जिला के डी ओ नीलम आलियन टोपो मैडम, बी ओ अशोक कुमार बिरनी, विधायक प्रतिनिधि सीताराम सिंह,समेत सभी उच्च विद्यालयों के शिक्षक प्रभारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।।