Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर महापौर प्रमिला मेहरा का निरीक्षण, पूजा पंडालों की समस्याओं का लिया जायजा

आगामी दुर्गा पूजा को लेकर गिरिडीह नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में गुरुवार को महापौर प्रमिला मेहरा ने शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया और पूजा समितियों से तैयारियों एवं स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली।

दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर महापौर प्रमिला मेहरा का निरीक्षण, पूजा पंडालों की समस्याओं का लिया जायजा

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : आगामी दुर्गा पूजा को लेकर गिरिडीह नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में गुरुवार को महापौर प्रमिला मेहरा ने शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया और पूजा समितियों से तैयारियों एवं स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली।
महापौर ने पचंबा दुर्गा स्थान से निरीक्षण की शुरुआत की। इसके बाद , बोडो, अलकापुरी, पपरवाटांड़, सुरों-सुंदरी क्लब, स्टेशन रोड, सिहोडीह, सिरसिया समेत शहर के विभिन्न पूजा पंडालों का दौरा किया।

निरीक्षण के दौरान पूजा समितियों ने सड़क, साफ-सफाई, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को महापौर के सामने रखा। महापौर प्रमिला मेहरा ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा शुरू होने से पहले पूजा पंडालों और श्रद्धालुओं से जुड़ी सभी प्रमुख समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
इस मौके पर नगर आयुक्त विजय सिंह बिरुवा, उपनगर आयुक्त, अर्बन प्लानर मंजूर आलम सहित नगर निगम के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button