Breaking Newsझारखण्डताजा खबरलाइव न्यूज़

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को लेदा में सम्मानित किया गया ।

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को लेदा में सम्मानित किया गया ।

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को लेदा में सम्मानित किया गया ।

गिरीडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : सदर प्रखंड के अंर्तगत लेदा पंचायत के हटिया मैदान में झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन इकाई के बैनर तले सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का दिनांक 14 मई 2023 को दो सेंटर पर किया गया था । जिनका पुरस्कार वितरण समोराह का आयोजन हुआ । इस आयोजन में मुख्य अतिथि संघ के संस्थापक अजीत कुमार मिश्रा विशिष्ट अतिथि पूर्व मुखिया वासुदेव नारायण सिंह , मुखिया प्रतिनिधि विनोद पांडेय , सिंदवारिया मुखिया रामेश्वर प्रसाद वर्मा , संघ के अध्यक्ष सहदेव महतो ,सचिव प्रमोद कुमार गुप्ता , कोषाध्यक्ष प्रयाग प्रसाद वर्मा , रवि साहू ( पं .स.स. लेदा ) ,पूर्व उपमुखिया राजेन्द्र गुप्ता ,सामाजिक कार्यकर्ता नरेश कुमार साव , मनोहर राम रहें । कार्यक्रम की शुरुआत बच्चियों के द्वारा स्वागत गान एवं अतिथियों का माल्यार्पण करके किया गया । प्रखंड स्तर पर इस प्रतियोगिता में 20 विद्यालय से बच्चे , अभिभावक एवं शिक्षक सम्मलित थे । सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रखंड स्तर पर वर्ग छठा से आठवीं तक के चार बच्चों ने सर्वश्रेष्ठ विजेता रहें जिसमें अमन यादव ,विरसा बाल निकेतन टाटोकियारी गणेश यादव , अभिनव यादव एवं तनवीर नाज एवं वर्ग तीसरी से पाँचवी तक में प्रथम में अभिजीत कुमार ,जो सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बन्दरकुप्पी के विद्यार्थी है सुजीत कुमार , टी डी पब्लिक स्कूल लेदा प्रवीण मुर्मू ,उच्य विद्यालय पर्वतपुर अमित भारती , सुजीत पंडित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बन्दरकुप्पी ने बाजी मारी । बाकी अपने – अपने विद्यालय में सर्वश्रेष्ठ 45 छात्र – छात्राओं को भी पुरुस्कृत किया गया । संघ के अध्यक्ष सहदेव महतो ने बताया की बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए हमलोग विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम करते रहते हैं । संघ के संस्थापक अजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि हमारे संघ के अंतर्गत पढ़ने वाले बच्चे पिछड़े ना रहे इसीलिए हमलोग प्रत्येक माह अलग – अलग प्रकार के कार्यक्रम करते रहते हैं ।

अगले वर्ष 2024 में जिला स्तर पर एक बड़ा कार्यक्रम होगा जिसमें सभी बच्चों तैयार रहेंगें । कार्यक्रम आगे संबोधित मुखिया रामेश्वर प्रसाद वर्मा , मनोहर राम एवं राजेश कुमार राम ने भी किया । इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में मुख्य भूमिका परमेश्वर प्रसाद वर्मा , राम वर्मा , विकास वर्मा , राजेश रवानी , दुखन सिंह , महेश वर्मा , प्रयाग प्रसाद वर्मा आदि के रहें ।

Related Articles

Back to top button