गिरिडीह पहुंचे AIMIM दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शोएब जमाई, SIR को लेकर जताई चिंता
गिरिडीह देश के चर्चित टीवी पैनलिस्ट और AIMIM के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शोएब जमाई गुरुवार को 4 बजे अपने झारखंड दौरे के क्रम में गिरिडीह पहुंचे। भण्डारीडीह में जिला कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

गिरिडीह पहुंचे AIMIM दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शोएब जमाई, SIR को लेकर जताई चिंता
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : देश के चर्चित टीवी पैनलिस्ट और AIMIM के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शोएब जमाई गुरुवार को 4 बजे अपने झारखंड दौरे के क्रम में गिरिडीह पहुंचे। भण्डारीडीह में जिला कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
दौरे के दौरान एक विशेष बैठक हुई जिसमें जिला अध्यक्ष आफाक नौसाद, जिला महासचिव करामात अली, युवा जिला अध्यक्ष मो. सरताज समेत अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में संगठन को मजबूत करने, विस्तार और राज्य में चल रहे SIR के मुद्दे पर गंभीर चर्चा की गई।

बैठक के बाद शोएब जमाई ने अब्दुल कयूम गर्ल्स स्कूल समेत कई AIR केंद्रों का निरीक्षण किया और लोगों से प्रक्रिया की जानकारी ली।
इस दौरान उन्होंने कहा:
> “SIR की आड़ में सरकार अप्रत्यक्ष रूप से NRC कर रही है। सभी को इसे गंभीरता से लेना होगा ताकि किसी का नाम न कटे।”
जामिया यूनिवर्सिटी के डिमोलिशन के सवाल पर उन्होंने कहा कि “अगर सरकार पढ़ी-लिखी होती तो शैक्षणिक संस्थानों को और मजबूत करती। लेकिन जहां मुसलमान का नाम आता है, वहां ऐसे संस्थानों को बर्बाद करने पर तुली है। इसके खिलाफ गंभीर आंदोलन की रूपरेखा तैयार हो रही है।”
स्वागत करने वालों में ताबीज, आसिफ, छोटे और कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।


