तेलोडीह पंचायत सचिवालय में SIR को लेकर विशेष प्रशिक्षण, नोटिस का जवाब देना होगा अनिवार्य ।
तेलोडीह पंचायत सचिवालय में रविवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर चार पंचायतों — तेलोडीह, खावा, जीतपुर और करहरबारी — के BLO, फ्रंटलाइन वर्कर और जनप्रतिनिधियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

तेलोडीह पंचायत सचिवालय में SIR को लेकर विशेष प्रशिक्षण, नोटिस का जवाब देना होगा अनिवार्य ।
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : तेलोडीह पंचायत सचिवालय में रविवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर चार पंचायतों — तेलोडीह, खावा, जीतपुर और करहरबारी — के BLO, फ्रंटलाइन वर्कर और जनप्रतिनिधियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश रजक ने SIR अभियान में सामने आ रही अनोमालिज (Anomalies) और नोटिस से संबंधित समस्याओं पर विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं को नोटिस जारी किया जाएगा, उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर उसका जवाब देना अनिवार्य होगा। साथ ही दस्तावेजों के सत्यापन, रिकॉर्ड अपडेट करने और मतदाता सूची में त्रुटियों के सुधार की प्रक्रिया भी विस्तार से समझाई गई।

मौके पर तेलोडीह पंचायत के मुखिया शब्बीर आलम ने भी उपस्थित BLO, फ्रंटलाइन वर्करों और जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए SIR अभियान को गंभीरता और पारदर्शिता के साथ पूरा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतांत्रिक प्रक्रिया की बुनियाद है

और सभी संबंधित कर्मियों को घर-घर जाकर सही जानकारी एकत्र करने तथा लोगों को नोटिस का समय पर जवाब देने के लिए जागरूक करना चाहिए। उन्होंने नोटिस प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों और पंचायत स्तर पर समन्वय बनाकर अभियान को सफल बनाने को लेकर कई अहम जानकारियां भी साझा कीं।

बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि 24 अगस्त को तेलोडीह पंचायत सचिवालय में जाति, आवासीय और जन्म प्रमाणपत्र बनाने के लिए विशेष शिविर (कैम्प) लगाया जाएगा। पंचायतवासियों से अपील की गई कि वे इस शिविर में पहुंचकर अपने आवश्यक दस्तावेज तैयार करवा लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की प्रशासनिक या दस्तावेजी समस्या का सामना न करना पड़े।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, BLO, फ्रंटलाइन वर्कर और अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।



