Breaking Newsझारखण्डताजा खबरहेल्थ

सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण, सफाई व्यवस्था पर नाराज दिखे उपायुक्त

सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण, सफाई व्यवस्था पर नाराज दिखे उपायुक्त

उपायुक्त समेत अन्य अधिकारियों ने किया सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण, सफाई व्यवस्था पर नाराज दिखे उपायुक्त


गिरिडीह: देश और राज्य में एक बार फिर बढ़ रहे कोरोना संक्रमितो की संख्या ओर मंकी पॉक्स वायरस के मध्य नजर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। इसी को लेकर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, डीडीसी शशि भूषण मेहरा, एसी विल्सन भेंगरा, एसडीएम विशाल दीप खलको, एनडीसी डॉ. सुदेश कुमार ने औचक निरीक्षण किए। मौके पर सिविल सर्जन शिव प्रसाद मिश्रा और अस्पताल प्रबंधक भी उपस्थित थे।

निरीक्षण क्रम में उपायुक्त ने सदर अस्पताल की चरमराई व्यवस्था देख कर अधिकारियों व प्रबंधन को फटकार लगाई। अस्पताल परिसर में जगह-जगह गंदगी देखकर उपायुक्त भड़क उठे। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अस्पताल प्रबंधक के काम से असंतुष्ट दिखे। उन्होंने कहा की बढ़ते वायरस के दौरान साफ सफाई बहुत जरूरी है। लेकिन अस्पताल प्रबंधक द्वारा इस और लापरवाही बरती जा रही है। उन्होंने जल्द से जल्द गंदगी को साफ करवाने का निर्देश संबंधित एजेंसी को देते हुए नियमित रूप से साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखने की बातें कहीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि अस्पताल के सर्विसेस को बेहतर बनाया जाएगा। ओपीडी और आईपीडी को दुरुस्त किया जाएगा। ब्लड यूनिट डायलिसिस को अलग किया जाएगा और जहां पर उसका उद्घाटन हुआ था उस स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिजली समस्या को दुरुस्त किया जाएगा।

अस्पताल के जनरेटर और सोलर सिस्टम को शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सदैव समीक्षात्मक बैठक में खासकर समाज कल्याण और स्वास्थ्य विभाग से संबंधित बातों को प्रमुखता से उठाती है। उन्होंने कहा कि कोविड टेस्टिंग की प्रक्रिया बढ़ाई जाएगी ओर कैंप लगाकर छोटे बच्चों को वैक्सीन दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही बरतने वालों को लेकर उपायुक्त ने कहा कि इसकी शिकायत पर सीएससी डॉ और एन एम की वेतन में कटौती की जा रही है ताकि वे लापरवाही में सुधार कर सकें।

Related Articles

Back to top button