तेलोडीह पंचायत में गरीब व असहायों के बीच कंबल वितरण
गिरिडीह, तेलोडीह पंचायत में रविवार को बढ़ती ठंड को देखते हुए गरीब एवं असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

तेलोडीह पंचायत में गरीब व असहायों के बीच कंबल वितरण
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : तेलोडीह पंचायत में रविवार को बढ़ती ठंड को देखते हुए गरीब एवं असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम तेलोडीह पंचायत सचिवालय परिसर में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का नेतृत्व पंचायत के मुखिया शब्बीर आलम, पंचायत समिति सदस्य मोहम्मद शमसाद एवं मोहम्मद आमिर अली ने किया। इस अवसर पर राज्य सरकार से प्राप्त लगभग 120 कंबलों का वितरण जरूरतमंद लोगों के बीच किया गया।

कंबल प्राप्त कर लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने इस पहल के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुखिया शब्बीर आलम ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में गरीब एवं असहाय लोगों की संख्या अधिक है। इसे ध्यान में रखते हुए संबंधित विभाग से अतिरिक्त कंबलों की मांग की गई है, ताकि कोई भी जरूरतमंद ठंड से वंचित न रहे।
कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान मुखिया शब्बीर आलम, पंचायत समिति सदस्य मोहम्मद शमसाद, मोहम्मद आमिर अली सहित पंचायत के सभी वार्ड सदस्य एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।



