Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

पलामू एवं गढ़वा में यूरिया खाद की भारी कमी के कारण किसानों को हो रही कठिनाइयों को पत्र लिखकर दूर करने का अनुरोध किया।

माननीय सांसद पलामू श्री विष्णु दयाल राम ने केंद्रीय ग्रामीण एवं कृषि मंत्रालय भारत सरकार के माननीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर झारखंड सहित पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत क्रमशः दोनों जिलों पलामू एवं गढ़वा में यूरिया खाद की भारी कमी के कारण किसानों को हो रही कठिनाइयों को पत्र लिखकर दूर करने का अनुरोध किया।

पलामू एवं गढ़वा में यूरिया खाद की भारी कमी के कारण किसानों को हो रही कठिनाइयों को पत्र लिखकर दूर करने का अनुरोध किया।

पलामू : माननीय सांसद पलामू श्री विष्णु दयाल राम ने केंद्रीय ग्रामीण एवं कृषि मंत्रालय भारत सरकार के माननीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर झारखंड सहित पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत क्रमशः दोनों जिलों पलामू एवं गढ़वा में यूरिया खाद की भारी कमी के कारण किसानों को हो रही कठिनाइयों को पत्र लिखकर दूर करने का अनुरोध किया।

श्री राम ने कहा कि पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत क्रमशः दो जिले आते है पलामू एवं गढ़‌वा। उक्त दोनों जिलों में यूरिया खाद की भारी किल्लत के कारण यहां के किसानों को खरीफ एवं रबी फसल के लिए आवश्यक खाद समय पर नही मिल पा रहा है, जिससे उनके कृषि उपज एवं आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा हैं। इस क्षेत्र के किसान पहले से ही सूखा एवं सिंचाई संसाधनों की कमी जैसी समस्याओं से जूझते रहते है। परंतु इस वर्ष बारिश अच्छी होने के कारण खेतों में धान की बुआई अच्छी हुई है

पर उन्हें स्थानीय स्तर पर समय से यूरिया खाद की प्रर्याप्त आपूर्ति नही होने के कारण जमाखोरी एवं कालाबजारी चरम पर है, जिससे किसानों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विदित है कि पलामू जिला में 9800 एमटी यूरिया की आवश्यकता है उसके एवज में मात्र 7129.70 एमटी एवं गढ़वा जिला में 7000 एमटी यूरिया की आवश्यकता हैं

उसके एवज में मात्र 6021.48 एमटी ही आवंटन प्राप्त हुआ है। वर्तमान में पलामू जिला को 2670 एमटी एवं गढ़वा जिला को 978.515 एमटी यूरिया खाद की अविलंब अवश्यकता है। समाचार पत्रों में यह खबर प्रकाशित हुई है कि झारखण्ड को 1.59 लाख एमटी यूरिया का आवंटन था, परन्तु उन्हें 1.13 लाख एमटी ही मिला है।

माननीय सांसद ने कहा कि झारखण्ड सहित पलामू संसदीय क्षेत्र में अवश्यकता के अनुसार अविलंब यूरिया खाद उपलब्ध कराने संबंधी आवश्यक कार्यवाई किया जाय।

Related Articles

Back to top button