Breaking Newsअपराधझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

कोवाली पुलिस कार्रवाई करते हुए, कोवाली गांव के टोला नूतनडीह से अवैध पत्थर लाद रहे बाहन को किया जप्त।

कोवाली थाना क्षेत्र के गांव कोवाली के टोला नूतनडीह पुराना आंगनबाड़ी केंद्र के समीप से ग्रीन पत्थर तथा क्वार्टराइज़ पत्थर लदा एक वाहन को कोवाली पुलिस के द्वारा जप्त किया गया है।

कोवाली पुलिस कार्रवाई करते हुए, कोवाली गांव के टोला नूतनडीह से अवैध पत्थर लाद रहे बाहन को किया जप्त।

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर /पोटका

कोवाली थाना क्षेत्र के गांव कोवाली के टोला नूतनडीह पुराना आंगनबाड़ी केंद्र के समीप से ग्रीन पत्थर तथा क्वार्टराइज़ पत्थर लदा एक वाहन को कोवाली पुलिस के द्वारा जप्त किया गया है। मिली जानकारी अनुसार कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव को गुप्त सूचना मिली कि कोवाली गांव के आसपास अवैध रूप से क्वार्ट्ज व ग्रीन पत्थर का तस्करी किया जा रहा है।

बही सूचना पाकर कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव अपने दल बल के साथ कोवाली नूतनडीह पुराना आंगनबाड़ी केंद्र के समीप पहुंचे तो देखा कि ट्रक (संख्या एचआर 73बी/3808) पर क्वार्ट्ज एवं ग्रीन पत्थर लोड किया जा रहा है।

पुलिस देखते ही वाहन चालक एवं मजदूर मौके देखकर भाग निकला। थाना प्रभारी को उस वाहन से किसी प्रकार का क्वार्ट्ज एवं ग्रीन पत्थर का वैध चालान नहीं मिलने से थाना प्रभारी के द्वारा वाहन को जप्त कर अग्रतर कार्रवाई हेतु इसकी सूचना जिला खनन विभाग को दे दिया गया।

Related Articles

Back to top button