डालसा के पी एल वी ने सात दिव्यांगों को सदर अस्पताल जमशेदपुर में दिव्यांगता जांच कराया
डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल एवम छाकु माझी के द्वारा पोटका प्रखंड अंतर्गत विभिन्न गांव के सात दिव्यांगों को सदर अस्पताल जमशेदपुर ले जा कर डॉक्टरों जांच कराया।

डालसा के पी एल वी ने सात दिव्यांगों को सदर अस्पताल जमशेदपुर में दिव्यांगता जांच कराया
अभिजीत सेन।
जमशेदपुर /पोटका
डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल एवम छाकु माझी के द्वारा पोटका प्रखंड अंतर्गत विभिन्न गांव के सात दिव्यांगों को सदर अस्पताल जमशेदपुर ले जा कर डॉक्टरों जांच कराया। जिनके जांच करवाए गए उसमें से (1)शिवानी सिंह चोतरो आंख(2)सारो मुर्मू जहातू मानसिक(3)पानो मार्डी दारूसाई हड्डी(4)सौरभ कुमार मदीना पोटका मुख(5)दुर्गी हेंब्रम काशीडीह मानसिक(6)हरो प्रसाद गोप शंकरदा आंख(7)बमवाईया कैबर्ता हेंसलबिल कान।

एक माह बाद इनके दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्राप्त होंगे, तत्पश्चात इन सभी दिव्यांगों को स्वामी विवेकानंद निशक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन भत्ता का लाभ दिलवाया जिसके तहत इन्हें प्रोत्साहन भत्ता के रूप में हर माह एक हजार रुपए प्राप्त होंगे जिसके सहारे ये अपने ईलाज आदि कार्य में इस प्रोत्साहन राशि का उपयोग कर सकेंगे।मौके पर दिव्यांगों के साथ डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल एवम छाकु माझी उपस्थित थे।




