Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़हेल्थ

मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन |

पूर्व मध्‍य रेल महिला कल्याण संगठन, धनबाद की अध्यक्षा श्रीमती प्रिया मिश्र के दिशा-निर्देशन में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर स्थित कर्मचारी सुविधा केंद्र में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन |

धनबाद : आज दिनांक 17.02.26 को पूर्व मध्‍य रेल महिला कल्याण संगठन, धनबाद की अध्यक्षा श्रीमती प्रिया मिश्र के दिशा-निर्देशन में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर स्थित कर्मचारी सुविधा केंद्र में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

इस स्वास्थ्य जाँच शिविर का उद्देश्य महिला कर्मचारियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श एवं प्रारंभिक स्वास्थ्य परीक्षण उपलब्ध कराना था।

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तचाप जाँच, शुगर जाँच सहित अन्य आवश्यक चिकित्सीय परामर्श प्रदान किए गए। महिला कल्याण संगठन द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन कर महिला कर्मचारियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान दिया जाता रहा है।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला रेल कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शिविर का लाभ उठाया। इस अवसर पर पूर्व मध्‍य रेल महिला कल्याण संगठन, धनबाद की अन्य सदस्याएं भी उपस्थित थीं |

Related Articles

Back to top button