झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य बने हाजी शमीम ऊर्फ ललन, को जिला कमिटी ने किया सम्मानित
झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता हाजी ललन को पार्टी का केंद्रीय समिति सदस्य बनाए जाने के बाद जिला कमिटी की ओर से जोरदार स्वागत एवं सम्मान किया गया।
झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य बने हाजी शमीम ऊर्फ ललन, को जिला कमिटी ने किया सम्मानित
झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता हाजी ललन को पार्टी का केंद्रीय समिति सदस्य बनाए जाने के बाद जिला कमिटी की ओर से जोरदार स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर हाजी ललन ने जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा और केंद्रीय समिति सदस्य सह उपाध्यक्ष सन्नू सिद्धीकी को बुके और माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

झामुमो अध्यक्ष ने बधाई देते हुए हाजी ललन का स्वागत किया और कहा पार्टी ने जो दायित्व उन्हें दिया वो उसका निर्वहन पूरे मजबूती और मेहनत के साथ करें। हाजी ललन ने पार्टी नेतृत्व पर विश्वास जताने के लिए केंद्रीय अध्यक्ष समेत जिलाअध्यक्ष और जिला कमिटी का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा, “पार्टी ने जो भरोसा मुझ पर जताया है, उसके लिए मैं सभी नेताओं का दिल से धन्यवाद करता हूँ। मैं अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और कर्मठता से निर्वहन करूंगा और झामुमो की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाऊंगा।
उन्होंने आगे कहा कि संगठन को मजबूत करना और जनता की आवाज को सरकार तक पहुंचाना ही उनका मुख्य संकल्प रहेगा। कार्यक्रम में हाजी ललन के साथ उनके दर्जनों समर्थक भी मौजूद रहे। इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी हाजी ललन को शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान पूरे माहौल में उत्साह और जोश देखने को मिला। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर झामुमो को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।



