गुप्त सूचना के आधार पर वन क्षेत्र पदाधिकारी के नेतृत्व में मुफस्सिल थाना क्षेत्र और बिरनी थाना क्षेत्र में किया गया अवैध आरा मिल को ध्वस्त
गिरिडीह, गुप्त सूचना के आधार पर वन क्षेत्र पदाधिकारी के नेतृत्व में रविवार को मुफस्सिल ओर बिरनी थाना क्षेत्र के अलगुंदा व शाखाबरा में एक एक अवैध आरा मिल को ध्वस्त किया गया।

गुप्त सूचना के आधार पर वन क्षेत्र पदाधिकारी के नेतृत्व में मुफस्सिल थाना क्षेत्र और बिरनी थाना क्षेत्र में किया गया अवैध आरा मिल को ध्वस्त
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह, गुप्त सूचना के आधार पर वन क्षेत्र पदाधिकारी के नेतृत्व में रविवार को मुफस्सिल ओर बिरनी थाना क्षेत्र के अलगुंदा व शाखाबरा में एक एक अवैध आरा मिल को ध्वस्त किया गया। रविवार को वन विभाग कार्यालय से इसकी जानकारी दी गई।

इस दौरान बेशकीमती लकड़ियों एवं आरा मशीन को जब्त किया गया। वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी एसके रवि ने बताया कि अवैध आरा मिल के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाती है। मिली गुप्त सूचना के बाद हम लोगों द्वारा कार्रवाई की गई और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

इस दौरान हजारों रुपयों के कीमती लकड़ी को जप्त किया गया। उक्त करवाई में वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी एस. के.रवि, प्रभारी वनपाल अमर कुमार विश्वकर्मा , पंकज कुमार , और वनरक्षी , संजय कांत यादव, शिवनारायण महतो, अशोक यादव, सिकंदर पासवान , राजदीप ठाकुर सुरुचि कुमारी मौजूद थे।


