अगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एक माह के अंदर चालू नहीं हुआ तो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जिला प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगी
निरसा स्वास्थ्य केंद्र जो नियोजित तरीके से बंद कर यहां से पांडरा ले जाया गया वह सरासर निरसा के जनता के साथ धोखा का काम किया गया है

निरसा स्वास्थ्य केंद्र को पांडरा ले जाना गलत – उमेश गोस्वामी
अगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एक माह के अंदर चालू नहीं हुआ तो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जिला प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगी
निरसा : निरसा स्वास्थ्य केंद्र
जो नियोजित तरीके से बंद कर यहां से पांडरा ले जाया गया वह सरासर निरसा के जनता के साथ धोखा का काम किया गया है जिसकी शिकायत मेरे द्वारा सिविल सर्जन धनबाद उपाय महोदय धनबाद को लिखित सूचना दी गई है। अगर एक माह के अंदर निरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जो निरसा एन एच के बगल जो देश आजादी के पूर्व से चल रहा था । उसको कुछ राजनीतिक दल के जनप्रतिनिधि अपनी निजी स्वार्थ को देखते हुए यहां से लगभग 5 किलोमीटर दूर एमपीएल रोड जो हमेशा हाईवा के परिचालन से जाम रहता है

वहां पर ले जाकर निरसा के जनता के साथ धोखा देने का काम किया गया है। अगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एक माह के अंदर चालू नहीं हुआ तो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जिला प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगी जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि पर होगा । उक्त बातें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदेश कार्य समिति के सदस्य उमेश गोस्वामी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है। श्री गोस्वामी ने कहा कि आसनसोल से लेकर गोविंदपुर के बीच एन 19 पर एकमात्र समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निरसा में था जिसे बंद कर दिया गया है जिसके चलते आम जनता को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में 1 अगस्त को एक ट्रैक्टर पाइप लगा एक्सीडेंट किया था जिसमें तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए थे जिनका प्राथमिक उपचार नहीं होने के कारण निरसा से धनबाद जाने के क्रम में एक व्यक्ति का होजान चला गया था।



