Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

झारखंड आंदोलनकारी व झामुमो नेता जितराई मुर्मू का निधन, विधायक संजीव सरदार ने दी श्रद्धांजली।

पोटका झारखंड आंदोलनकारी एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता स्व. जितराई मुर्मू के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर है।

झारखंड आंदोलनकारी व झामुमो नेता जितराई मुर्मू का निधन, विधायक संजीव सरदार ने दी श्रद्धांजली।

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर / पोटका

झारखंड आंदोलनकारी एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता स्व. जितराई मुर्मू के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर है। शुक्रवार को पोटका विधायक संजीव सरदार ने उनके आवास पहुंचकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। विधायक ने परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाते हुए इस कठिन घड़ी में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि स्व. जितराई मुर्मू झारखंड आंदोलन के समर्पित सिपाही, जुझारू सामाजिक कार्यकर्ता और झामुमो के कर्मठ नेता थे। उन्होंने छात्र जीवन से ही समाज और आंदोलन के लिए संघर्ष किया तथा संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नरवा-पहाड़ल क्षेत्र में झामुमो को मजबूत आधार देने और समाज के मुद्दों को मुखरता से उठाने के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन भी मौजूद रहे.

विधायक ने कहा कि स्व. मुर्मू स्पष्ट विचारधारा और निर्भीक व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने अपने पूरे जीवन में आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकारों, झारखंडी अस्मिता और सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष किया। उनका निधन समाज और झामुमो परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।

गौरतलब है कि 50 वर्षीय स्व. जितराई मुर्मू का गुरुवार को इलाज के दौरान निधन हो गया और उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया गया. उनको झारखंड मुक्ति मोर्चा का ध्वज के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी । वे अपने पीछे धर्मपत्नी, एक पुत्री, दो पुत्र एवं वृद्ध माता सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

Related Articles

Back to top button