जेपीएससी घेराव से पहले भाजयुमो का शक्ति प्रदर्शन, झंडा मैदान से टावर चौक तक गरजे युवा
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने मंगलवार को राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार शक्ति प्रदर्शन करते हुए झंडा मैदान से टावर चौक तक विशाल मशाल/मसल जुलूस निकाला। जुलूस का नेतृत्व भाजयुमो के जिला अध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी ने किया।

जेपीएससी घेराव से पहले भाजयुमो का शक्ति प्रदर्शन, झंडा मैदान से टावर चौक तक गरजे युवा
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने मंगलवार को राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार शक्ति प्रदर्शन करते हुए झंडा मैदान से टावर चौक तक विशाल मशाल/मसल जुलूस निकाला। जुलूस का नेतृत्व भाजयुमो के जिला अध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए युवाओं और छात्रों के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया।

भाजयुमो नेताओं ने कहा कि राज्य के छात्र लंबे समय से प्रतियोगी परीक्षाओं, नियुक्तियों और जेपीएससी से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर परेशान हैं। सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है, जिसके विरोध में संगठन लगातार आंदोलन कर रहा है।
नेताओं ने बताया कि 22 जुलाई को रांची स्थित जेपीएससी भवन का घेराव किया जाएगा। इस आंदोलन में पूरे झारखंड से बड़ी संख्या में छात्र और भाजयुमो कार्यकर्ता शामिल होंगे।

गिरिडीह से भी सैकड़ों युवाओं के रांची रवाना होने की तैयारी की जा रही है। जुलूस के दौरान संगठन के नेताओं ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में आंदोलन से जुड़ने की अपील की। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद सह भाजपा नेता संजीव कुमार सिंह सहित भाजपा एवं भाजयुमो के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे मार्ग में सरकार विरोधी नारों से माहौल गूंजता रहा।

कार्यकर्ताओं ने छात्रों के अधिकारों की लड़ाई को अंतिम मुकाम तक पहुंचाने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि जब तक युवाओं की मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा।




