Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

राष्ट्रीय यादव सेना,राजद और भीम आर्मी ने निकाला लाठी मार्च

राष्ट्रीय यादव सेना प्रखंड कमेटी जमुआ, राजद जमुआ प्रखंड कमेटी और भीम आर्मी के द्वारा प्रखंड अध्यक्ष ललन यादव के साथ जमुआ थाना के SI हरेंद्र सिंह और सुमित सिंह के द्वारा दुर्व्यवहार करने के खिलाफ लाठी मार्च निकाला गया

राष्ट्रीय यादव सेना,राजद और भीम आर्मी ने निकाला लाठी मार्च

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : राष्ट्रीय यादव सेना प्रखंड कमेटी जमुआ, राजद जमुआ प्रखंड कमेटी और भीम आर्मी के द्वारा प्रखंड अध्यक्ष ललन यादव के साथ जमुआ थाना के SI हरेंद्र सिंह और सुमित सिंह के द्वारा दुर्व्यवहार करने के खिलाफ लाठी मार्च निकाला गया l मार्च जमुआ प्रखंड कार्यालय से निकलकर जमुआ चौक होते हुए थाना गेट तक गया और पुण: वापस चौक पर आकर नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गया l

मार्च का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष ललन यादव कर रहे थे l मार्च में सैकड़ो की संख्या में महिला,पुरुष और नौजवान हाथों में तख्ती और लाठी लिए पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारा लगा रहे थे l नुक्कड़ सभा की अध्यक्षता सेना के युवा अध्यक्ष पूरन यादव और संचालन निरंजन यादव ने किया l

नुक्कड़ सभा को वरिष्ठ नेता हुलास यादव , सेना के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, राजद के गिरेंद्र यादव,राजद जिला अध्यक्ष इरफान आलम, उज्जवल रावण, गौरव कुमार,पिंटू यादव प्रवीण कुमार यादव, ललन यादव, सुनीता देवी आदि ने संबोधित किया l नेताओं ने कहा कि जमुआ थाना के पदाधिकारी के मिलीभगत से प्रखंड क्षेत्र में दलित किसानों की जमीन लूटी जा रही है, बेटियों के हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हो रही है और आम जनों के साथ पुलिस के द्वारा बदसुलूकी किया जा रहा है

,गरीबों से मुद्रा मोचन किया जा रहा है जिसे कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा l यदि जमुआ प्रखंड के भ्रष्ट अधिकारी अपने कार्य शैली में सुधार नहीं लाते हैं तो आर पार की लड़ाई होगी l पुलिस पदाधिकारी की मिलीभगत से क्षेत्र में अवैध उत्खनन धड़ल्ले से किया जा रहा है और आवाज उठाने पर पत्रकारों को झूठे मुकदमे फसाने का धमकी दिया जा रहा है जिसे कदापि बर्दाश्त नहीं जाएगा l ईमानदार पत्रकारों और समाजसेवियों के साथ दुर्व्यवहार करना भ्रष्ट अधिकारी बंद करे अन्यथा ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा l

मार्च में राष्ट्रीय यादव सेना के जिला उपाध्यक्ष पिंटू यादव, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार यादव, उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार रवि, सुभाष यादव, पप्पू यादव, मुखिया कैलाश यादव, सुरेश यादव, रवि यादव, पंचायत समिति राम जी यादव, अनिल यादव, शिवा यादव, विकास यादव, सूरज कुमार,मनोज यादव, पवन यादव, राजद के जिला अध्यक्ष इरफान आलम किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गिरेंद्र यादव,जिला उपाध्यक्ष किशुन यादव ,सुनीता देवी ,गायत्री देवी ,अनीता देवी ,सोनी देवी ,खुशबू देवी ,रजनी कुमारी, उमा देवी आदि उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button