जिप सदस्य के सौजन्य से जनता दरबार का आयोजन, जनसमस्याओं से हुई रुबरु
प्रत्येक रविवार को लगेगा जनता दरबार, समस्याओं का होगा समाधान -- प्रेरणा प्रिया

बरकट्ठा :- पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिप सदस्य प्रेरणा प्रिया के द्वारा प्रसिद्ध सूर्यकुंड धाम परिसर में जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनता दरबार में लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं को रखा जिसमें बंडासिंगा निवासी शिला देवी पति प्रमोद मोदी ने जमीन संबंधित समस्या को रखीं वहीं समाजसेवी सुरेश कुमार पाण्डेय ने बेलकपी पंचायत क्षेत्र में अवस्थित बिजली के जर्जर तार एवं खंभों को व्यवस्थित एवं सुदृढ़ करने से सबंधित समस्या को रखा। बरकट्ठा निवासी विजय गुप्ता ने छठा वेतनमान बकाया राशि भुगतान संबंधित मांग को रखा,पूर्व उपमुखिया जागेश्वर नायक नें बेलकपी पंचायत क्षेत्र के खतियानधारियों के खतियान को ऑनलाइन दर्ज संबंधित समस्या को रखा। डोंडहारा(शिलाडीह) निवासी सावित्री देवी पति पियारी साव ने प्रधानमंत्री आवास योजना से सबंधित समस्या को रखी साथ ही लोगों ने वृद्धावस्था पेंशन योजना, बिजली बिल आदि समस्याओं से अवगत कराया। मौके पर जिप सदस्य ने लोगों की समस्याओं को दुरभाष के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए समाधान करने की बात कही। जनता दरबार कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला परिषद प्रतिनिधि चंद्रकांत पाण्डेय,पंचायत बेलकप्पी उपमुखिया छत्रु ठाकुर,मिथलेश पाण्डेय, समाजसेवी सुरेश कुमार पाण्डेय, शिलाडीह पंचायत समिति प्रतिनिधि राजकुमार गिरि, जागेश्वर नायक, अजीत पाण्डेय, पंकज पाण्डेय,वैजनाथ गोस्वामी,आशीष पाण्डेय,संतोष पाण्डेय,चंकी पाण्डेय,कौशल पाण्डेय,मनोज राणा,श्याम वर्णवाल,रिंकू माली,टिंकू पाण्डेय,नरेश ठाकुर,रोहित ठाकुर,मुकेश मंडल,नारायण साव,पिंटू नायक,सुरेश यादव समेत आदि लोग मौजूद थे।



