Breaking Newsझारखण्डताजा खबरलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षाहेल्थ

डिग्री कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई बंद होने पर छात्राओं का फूटा गुस्सा, आरके महिला कॉलेज की छात्राओं ने किया विरोध प्रदर्शन

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह: राज्य सरकार द्वारा डिग्री कॉलेजों में इंटर (12वीं) की पढ़ाई बंद करने के निर्णय के विरोध में शनिवार को गिरिडीह के आरके महिला कॉलेज की छात्राओं ने झंडा मैदान में जोरदार प्रदर्शन किया। हाथों में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसे स्लोगन लिखे पोस्टर लिए छात्राएं सड़क पर उतरीं और सरकार के फैसले को वापस लेने की मांग की।

इस दौरान छात्राओं ने कहा कि अभी हम लोग आरके महिला कॉलेज में पढ़ रहे हैं और यहां से हटाकर दूसरे स्कूल में नाम लिखवाने के लिए बोला जा रहा है और 6 महीना का ही कोर्स बचा है सरकार हम लोग को कोर्स पूरा होने दे उसके बाद यह लागू करें

Related Articles

Back to top button