Breaking Newsचुनावझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

वार्ड 23 में चुनावी सरगर्मी तेज: नवाटोली की बैठक में उमड़े लोग, मनोज सिंह के पक्ष में एकजुट हुई जनता

नगर निगम चुनाव की घोषणा के साथ ही वार्ड संख्या 23 में राजनीतिक पारा चढ़ गया है। शनिवार को नवाटोली स्थित ललित श्री मंदिर परिसर में आयोजित एक बैठक मे वार्ड का समीकरणों की तस्वीर साफ हो गई।

वार्ड 23 में चुनावी सरगर्मी तेज: नवाटोली की बैठक में उमड़े लोग, मनोज सिंह के पक्ष में एकजुट हुई जनता

मेदिनीनगर : नगर निगम चुनाव की घोषणा के साथ ही वार्ड संख्या 23 में राजनीतिक पारा चढ़ गया है। शनिवार को नवाटोली स्थित ललित श्री मंदिर परिसर में आयोजित एक बैठक मे वार्ड का समीकरणों की तस्वीर साफ हो गई। बैठक में जनभावनाओं का सम्मान करते हुए वार्ड की जनता ने एक स्वर में मनोज सिंह की उम्मीदवारी पर मुहर लगाई और उन्हें अपना पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया।

मंथन के बाद सर्वसम्मत निर्णय

बैठक के दौरान वार्ड की वर्तमान स्थिति और विकास कार्यों पर गहन चर्चा हुई। गौरतलब है कि वार्ड के विशाल सिन्हा (मोनू) की पत्नी प्रियंका गोस्वामी द्वारा नामांकन प्रपत्र लिए जाने के बाद क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं थीं। हालांकि, मंदिर परिसर में जुटे प्रबुद्ध नागरिकों और युवाओं ने धरातलीय समीकरणों को परखने के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि वार्ड के सर्वांगीण विकास के लिए मनोज सिंह ही सबसे उपयुक्त विकल्प हैं।

अनुभव और संघर्ष पर जताया भरोसा

बैठक में उपस्थित लोगों ने स्पष्ट कहा कि वार्ड 23 को ऐसे नेतृत्व की दरकार है जो न केवल अनुभवी हो, बल्कि जनता के सुख-दुख में हमेशा खड़ा रहे। स्थानीय नागरिकों के अनुसार, मनोज सिंह की पहचान एक संघर्षशील और संवेदनशील व्यक्तित्व के रूप में रही है। बैठक में संकल्प लिया गया कि इस बार वार्ड की जनता एकजुट होकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएगी।
इस बैठक में मुख्य रूप से नीरज कुमार वर्मा, सोनू गुप्ता, रिंन्टू राज, धीरज कुमार वर्मा, लखन राम, मुकेश वर्मा, मंतोष गोस्वामी, अकबर अली, मनोज चंद्र, संतोष कुमार सहित कई स्थानीय नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button