Breaking Newsअपराधझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

जिओ और सैमसंग कम्पनी का एसेम्बल्ड किया हुआ मोबाइल बनाकर बाजार में बेचने के आरोप में विकल्प कुमार सिंह और रंजीत कुमार को गिरफ्तार किया है

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पांकी थाना क्षेत्र से जिओ और सैमसंग कम्पनी का एसेम्बल्ड किया हुआ मोबाइल बनाकर बाजार में बेचने के आरोप में विकल्प कुमार सिंह और रंजीत कुमार को गिरफ्तार किया है

जिओ और सैमसंग कम्पनी का एसेम्बल्ड किया हुआ मोबाइल बनाकर बाजार में बेचने के आरोप में विकल्प कुमार सिंह और रंजीत कुमार को गिरफ्तार किया है

पलामू : पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पांकी थाना क्षेत्र से जिओ और सैमसंग कम्पनी का एसेम्बल्ड किया हुआ मोबाइल बनाकर बाजार में बेचने के आरोप में विकल्प कुमार सिंह और रंजीत कुमार को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार आरोपी के पास में पुलिस ने पुराना मदर बोर्ड 112 पीस ,जिओ मोबाइल फोन 135 पीस,सैमसंग मोबाईल 200 पीस,सैमसंग बैक कवर 127 पीस,जिओ बैक कवर 120 पीस ,विभिन्न कम्पनी की चार्जर व बैटरी 186 पीस,सैमसंग गुरु 1200 मोबाइल 30 पीस,डिस्प्ले 120 पीस,स्पीकर 25 पीस समेत मोबाइल बनाने वालों समाना बरामद किया है ।

एसपी रिष्मा रमेशन ने कहा की पांकी थाना प्रभारी राजेश रंजन और उनके टीम के नेतृत्व में कारवाई कर खाप सरौंना गाँव के विकल्प कुमार सिंह के घर छापेमारी कर सभी सामान को बरामद किया गया है पुलिस को सूचना मिली थी कि विकल्प कुमार सिंह अपने घर से सैमसंग व जिओ कम्पनी की एसेम्बल्ड किया हुआ मोबाइल बाजारों में बेचा करते है पुलिस की पूछताछ में यह पता चला कि आरोपी आनलाईन कुरियर के माध्यम से और फेरी वाला के माध्यम से मदर बोर्ड खरीदते है और डालटनगंज के दुकान से बॉडी , डिब्बा, चार्जर बैटरी खरीदते है जिसके बाद रिपेयर एवं एसेम्बल्ड कर बाजार में बेचते है ।

Related Articles

Back to top button