Breaking Newsझारखण्डताजा खबरदुर्घटना

घर में रखा पुआल में लगी आग,दो बच्चों की दर्दनाक मौत…..

घर में रखा पुआल में लगी आग,दो बच्चों की दर्दनाक मौत.....

घर में रखा पुआल में लगी आग,दो बच्चों की दर्दनाक मौत…..

हजारीबाग/बरकट्ठा:- प्रखंड के चेचकपी में सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना घटी। जब घर में रखा पुआल में आग लग गई। और दो बच्चे साक्षी कुमारी पिता तालेवर सिंह 4 वर्ष और अविनाश कुमार पिता पिंटू सिंह 3 वर्ष की आग में झुलसने से मौत के गले समा गए। मुखिया प्रतिनिधि डेगलाल साव के मुताबिक घटना सोमवार को लगभग चार बजे की है। जब दोनों बच्चे पुआल में खेल रहे थे कि अचानक पुआल में आग लग गई। आग की लपेटों को देखते हुए मुखिया प्रतिनिधि व स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया गया परन्तु तब तक काफी देर हो चुकी थी। दोनों बच्चे दम तोड चुके थे। इस खबर से क्षेत्र में मातम का माहौल है।

खबर पाते ही जिप सदस्य कुमकुम देवी, सांसद प्रतिनिधि केदार साव ने घटना स्थल पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। वहीं कुमकुम देवी ने दुखित परिवार को आर्थिक सहयोग किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया गया। आग लगने का कारण स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है।
———-

Related Articles

Back to top button