Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

रोड शो की अनुमति रद्द होने पर भड़के विनोद सिन्हा, प्रशासन के खिलाफ खोल दिया मोर्चा बोले— सत्ता के दबाव में हुई कार्रवाई,

गिरिडीह में भाजपा की जोहार अभिनंदन वंदन यात्रा के तहत प्रस्तावित रोड शो की अनुमति अंतिम समय पर रद्द किए जाने को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।

रोड शो की अनुमति रद्द होने पर भड़के विनोद सिन्हा, प्रशासन के खिलाफ खोल दिया मोर्चा बोले— सत्ता के दबाव में हुई कार्रवाई, न्यायालय का खटखटाएंगे दरवाजा

गिरिडीह : मनोज कुमार।

गिरिडीह : गिरिडीह में भाजपा की जोहार अभिनंदन वंदन यात्रा के तहत प्रस्तावित रोड शो की अनुमति अंतिम समय पर रद्द किए जाने को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा नेता विनोद सिन्हा ने जिला प्रशासन के इस फैसले पर कड़ा ऐतराज जताते हुए राज्य सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों की निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इस कार्रवाई को सत्ता के दबाव में लिया गया फैसला बताते हुए मामले को लेकर न्यायालय जाने की घोषणा की है।

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और कार्यकाल को लेकर आयोजित जोहार अभिनंदन वंदन यात्रा के प्रचार-प्रसार के लिए भाजपा सांसद और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी तथा अभिनेत्री सौंदर्या शर्मा गिरिडीह पहुंचे थे। कार्यक्रम के तहत रोड शो आयोजित किया जाना था। भाजपा नेताओं के अनुसार, प्रशासन से पहले अनुमति मिल गई थी, लेकिन कार्यक्रम शुरू होने के ठीक पहले अचानक अनुमति रद्द कर दी गई।

रोड शो रद्द, झंडा मैदान में नुक्कड़ सभा कर जताया विरोध

रोड शो की अनुमति निरस्त होने के बाद भाजपा नेताओं ने झंडा मैदान में नुक्कड़ सभा आयोजित कर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान नेताओं ने जनता को संबोधित किया। वहीं, अनुमति रद्द किए जाने के फैसले को लेकर विनोद सिन्हा और उनके समर्थकों ने जिला प्रशासन के प्रति नाराजगी जाहिर की।

प्रेसवार्ता में सरकार और प्रशासन पर उठाए सवाल

इस मामले को लेकर विनोद सिन्हा ने प्रेसवार्ता आयोजित कर प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार के दबाव में इस तरह का निर्णय लिया गया है। उन्होंने पूर्व में बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम की अनुमति अंतिम समय पर नहीं दिए जाने का मामला भी उठाया।

विनोद सिन्हा ने स्पष्ट कहा कि वह इस मामले में चुप नहीं बैठेंगे और जल्द ही न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे। उन्होंने रोड शो की अनुमति रद्द किए जाने के पूरे मामले को कानूनी तरीके से चुनौती देने की बात कही।
कई भाजपा नेता रहे मौजूद
प्रेसवार्ता में भाजपा नेता नवीन सिन्हा, पूर्व नगर अध्यक्ष हरबिंदर सिंह बग्गा, प्रकाश श्रीवास्तव, रितेश सिन्हा, पूर्व मुखिया मनोज शर्मा समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।

फिलहाल, रोड शो की अनुमति अंतिम समय पर रद्द किए जाने का मामला गिरिडीह में राजनीतिक चर्चा का विषय बना हुआ है। भाजपा नेताओं ने इस फैसले पर सवाल उठाए हैं, वहीं प्रशासन की ओर से इस कार्रवाई के संबंध में आधिकारिक पक्ष सामने आने पर मामले की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

 

Related Articles

Back to top button