जमशेदपुर ब्लड सेंटर के वरीय मेडिकल आफिसर डॉक्टर विनीता कामथ के कार्यक्षेत्र से विदाई पर टीम पीएसएफ ने किया मानव सेवा सम्मान से सम्मानित।
जमशेदपुर ब्लड सेंटर के वरीय मेडिकल आफिसर डॉक्टर विनीता कामथ ने अपने कार्यक्षेत्र को भावुक मन से कहा अलविदा। 1995 में जुड़े, लगभग 31 वर्षो से जमशेदपुर ब्लड सेंटर एवं स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में अपना बहुमूल्य योगदान दिया।

जमशेदपुर ब्लड सेंटर के वरीय मेडिकल आफिसर डॉक्टर विनीता कामथ के कार्यक्षेत्र से विदाई पर टीम पीएसएफ ने किया मानव सेवा सम्मान से सम्मानित।
अभिजीत सेन।
जामशेदपुर —-
जमशेदपुर ब्लड सेंटर के वरीय मेडिकल आफिसर डॉक्टर विनीता कामथ ने अपने कार्यक्षेत्र को भावुक मन से कहा अलविदा। 1995 में जुड़े, लगभग 31 वर्षो से जमशेदपुर ब्लड सेंटर एवं स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में अपना बहुमूल्य योगदान दिया। कभी भी अपना शारीरिक कमजोरी यानी निशक्तता को कर्तव्य निर्वाहन में आड़े नहीं आने दिया।

एक सशक्त, अदम्य साहस को लेकर, नारी शक्ति स्वरुपा डॉक्टर विनीता कामत समर्पित होकर अपने कार्य क्षेत्र जमशेदपुर ब्लड सेंटर में अपनी सेवाएं प्रदान करते रहे। हर विपरीत परिस्थितियों में, चाहे कोवीड हो, डेंगू हो निडरता के साथ सेवाएं प्रदान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।. समय समय पर उनके अतुलनीय योगदान को सम्मान भी मिलता गया।
कई लोकप्रिय समाचार पत्रिका के प्रतिष्ठानों ने भी उनके योगदान को सराहा और सम्मानित भी किया। टीम पीएसएफ ने भी लम्बे अरसे उनके साथ बिताए समय को, उनके अतुलनीय योगदान को याद कर, आज उन्हें टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार ने मानव सेवा सम्मान से सम्मानित किया।
इस दौरान जमशेदपुर ब्लड सेंटर के महासचिव नलिनी राममूर्ति, सह सचिव रविंद्र दुगल, जीएम संजय चौधरी, डाॅक्टर लव बहादुर सिंह, डॉक्टर रीता सिंह, डाॅक्टर पुष्पा तिवारी, डॉक्टर निर्जला झा, दीपक कामथ, अरिजीत सरकार, कुमारेस हाजरा, रवि शंकर. उपस्थित थे। बही पुरा टीम पीएसएफ परिवार सदैव उनके मंगलकामना एवं दीर्घायु कामना हेतु प्रार्थना करता है. साथ ही साथ आगे भी उनके हर सुख-दुख की घड़ी में टीम पीएसएफ एक मजबूत स्तंभ बनकर डॉक्टर विनीता कामथ के साथ खड़ा रहेगा।




