Breaking Newsझारखण्ड

चलकुशा सलैयडीह तलाब से एफसीआई का चावल बरामद

तीन से चार दिन पहले पानी में फेंका गया चावल

संजुक्ता न्यूज डेस्क

हजारीबाग :- चलकुशा प्रखंड अंतर्गत सलैयडीह के फुटलाही तलाब जो लगभग गांव से एक किलोमीटर दूरी पर है, जब ग्रामीण सुबह टहलने के लिए या अपना जरूरी काम से तालाब की तरफ गए तो ग्रामीणों ने देखा कि तलाब में लगभग 20 से 25 बोरा चावल पानी में फेंका गया है। यह खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गया, जब ग्रामीण फुटलाही तलाब के पास पहुंचे तो ग्रामीणों ने देखा की तलाब में चावल है। और यह चावल लगभग 3 से 4 दिन पहले तलाब में डाला गया होगा। चावल एफसीआई गोदाम का है जिसकी पहचान एफसीआई के बोरा से हो रहा है।
ग्रामीणों का कहना है की लगातार दो साल से लॉकडाउन का सामना हम सब करते आ रहे हैं लोगों के साथ भुखमरी का नौबत आ चुका है। चावल गरीबों में बांट दिया गया होता तो गरीबों को कुछ दिन का भोजन मिल जाता लेकिन लोगों में बांटा नहीं गया, और तालाब में लाकर डाल दिया गया है। ग्रामीणों ने उचित जांच कर के दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग करने को कहा।


ज्ञात हो कि 20 से 25 बोरा चावल सलैयडीह के फुटलाही तलाब से मिला, गर्मी के कारण तालाब में पानी कम हो जाने के बाद दिखा चावल। जब चलकुशा प्रखंड विकास पदाधिकारी समरेश प्रसाद भंडारी एवं प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी कारू राम से दूरभाष के द्वारा पूछा गया तो उन्होंने कहा कि तालाब में 20 से 25 बोरा चावल मिला है उचित जांच कर दोषियों पर करवाई किया जाएगा। तलाब में चावल देखने के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा गया ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने मांग किया कि उचित जांच कर अगर यदि कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके सलैयडीह मुखिया प्रतिनिधि वीरेंद्र यादव, सांसद प्रतिनिधि पूर्व मुखिया सुखदेव यादव, पंचायत समिति प्रतिनिधि अजीत चरण सिंह, चलकुशा थाना एसआई जितवान महतो अपने दल बल के साथ तालाब पर पहुंचे ग्रामीण बलदेव साव, महावीर सिंह, संतोष यादव, समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे

Related Articles

Back to top button