पचंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती रात सुंदरताड़ में अवैध कोयला लदा पिकअप वैन जब्त, धंधेबाज फरार
पचंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती रात सुंदरताड़ में अवैध कोयला लदा पिकअप वैन जब्त, धंधेबाज फरार

पचंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती रात सुंदरताड़ में अवैध कोयला लदा पिकअप वैन जब्त, धंधेबाज फरार
गिरीडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह. पचंबा थाना पुलिस ने अवैध कोयला लदा एक पिकअप वैन को देर रात छापेमारी कर जब्त किया है. इसकी जानकारी डीएसपी मुख्यालय संजय राणा ने दी. उन्होंने बताया कि बीती रात को गुप्त सूचना मिली की सीसीएल कोलियरी इलाके से अवैध रूप से कोयले की चोरी कर पिकअप वैन के जरिए तस्करी के लिए पचंबा होते हुए बहार ले जाया जा रहा है. इसी सूचना के बाद पचंबा थाना पुलिस ने पचंबा थाना क्षेत्र के सुंदरटांड में छापेमारी कर पिकअप वैन को जब्त कर लिया. गया है इस मामले में धंधेबाज के खिलाफ प्राथमिक दर्ज की जा रही है.

यंहा बता दें की सीसीएल कोलियरी इलाके से हर दिन कोयले की चोरी की जा रही है. इसके पीछे कई कोयला तस्कर शामिल है जो रात के अंधेरे में कोयला की तस्करी करते हैं जल्द ही इन लोगों पर भी शिकंजा कसा जाएगा।