चलकुशा में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार शिविर कार्यक्रम का आयोजन
चलकुशा में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार शिविर कार्यक्रम का आयोजन

चलकुशा में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार शिविर कार्यक्रम का आयोजन
संवाददाता – मुन्ना यादव

हजारीबाग: हजारीबाग जिला के चलकुशा प्रखंड के निकट चलकुशा पंचायत भवन में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अनुमंडल कार्यपालक दंडाधिकारी दीपा खालको, जिप सदस्य सविता सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी समरेश प्रसाद भंडारी, अंचलाधिकारी शशिकांत सिंकर, बीओ किशोर कुमार, विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह, बीस सुत्री अध्यक्ष सलीम अंसारी, प्रमुख प्रतिनिधि दीपक चौधरी, चलकुशा मुखिया आलोक सिंह, मुखिया सुखदेव यादव, मुखिया कुमार अंशु, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि उमेश साव, मुखिया प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंह, रामजीत रजक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर किया गया।

जिसमें फूलों झानो योजना के तहत जेएसएलपीएस के तीन सदस्यों को 30-30 हजार रूपए की राशि दिया गया। एवं 9 आजिविका सहायता समूहों के दीदियों को 1350000 रुपए दिया गया। शिविर में मुख्य रूप से मुख्यमंत्री पशुधन योजना, सर्वजन पेंशन योजना, मनरेगा योजना, स्वास्थ्य शिविर, राशन कार्ड संबंधित आवेदन प्राप्त किया गया। मौके पर खाध आपूर्ति पदाधिकारी गणेश प्रजापति, बीपीओ असीम टोप्पो, पंचायत समिति सदस्य रिंकी देवी, बसंत पांडेय,पूरन पासवान, बालगोविंद गिरी, जुग्गू माहतो, गुलजार आलम, रूपेश कुमार अंशु कुमार, पंकज मोदी, रूपेश कुमार, महेश कुमार, कालेश्वर यादव, अफजल अली, राजकुमार पंडित, गोविंद बिहारी, तफज्जुल हुसैन, एवं अन्य लोग मौजूद थे।




