Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

दुर्गापूजा के मद्देनजर पोटका थाना परिसर में बुधवार को शांति समिति की बैठक आयोजित

पूर्वी सिंहभूम पोटका थाना परिसर में परिसर में बुधवार को आगामी दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर वीडियो अरुण कुमार मुंडा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया।

दुर्गापूजा के मद्देनजर पोटका थाना परिसर में बुधवार को शांति समिति की बैठक आयोजित

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर/ पोटका

पूर्वी सिंहभूम पोटका थाना परिसर में परिसर में बुधवार को आगामी दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर वीडियो अरुण कुमार मुंडा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया। ईस बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने पूजा कमेटियों से उनके सुझाव और समस्याओं की जानकारी ली।

इस दौरान पूजा कमेटी द्वारा पंडाल में सुरक्षा देने, विसर्जन घाट समतल कराने, दुर्गापूजा कमेटी द्वारा निर्धारित तिथि के एक दिन बाद मूर्ति विसर्जन करने की मांग रखा गया। पदाधिकारियों ने समस्या के हल का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि आपसी समन्वय बनाकर दुर्गापूजा शांति, सदभाव और हर्सोल्लास से मनाएं।

उन्होंने पंडाल में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी लगाने, वोलेंटियर तैनात रखने, निर्धारित समय पर प्रतिमा विसर्जन करने सहित अन्य नियमों का पालन करने की अपील किया। इस अवसर पर सीओ निकीता बाला,इंस्पेक्टर पी सी सिन्हा, थान, प्रभारी सन्नी टोप्पो ,सब इंस्पेक्टर कुंदन वर्मा,जेई आर होरो ,मुखिया पानो सरदार, अमृत माझी , बाघराय सोरेन उपेंद्र नाथ सरदार, मनोज राम, ग्राम प्रधान सुबल चंद्र भकत , मिठून सिंह, यादवेन्द्र भट्टाचार्य,हरेमोहन गोप,पियुष गोस्वामी, चंद्रशेखर गुप्ता, इम्तियाज अंसारी,यदुपति गोप, विशाल मुंडा,लाल सरदार सहित थाना क्षेत्र के 11 पूजा कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button