डोडा मुसी की तस्करी का भंडाफोड़: सदर पुलिस द्वारा 01 क्विंटल से अधिक डोडा मुसी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
वरीय पदाधिकारी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि पांकी रोड से पड़वा की ओर एक सफेद रंग की Ertiga Car (रजि० सं०- UP25DY0589) से कुछ व्यक्ति अवैध रूप से डोडा मुसी की तस्करी हेतु जा रहे हैं।

डोडा मुसी की तस्करी का भंडाफोड़: सदर पुलिस द्वारा 01 क्विंटल से अधिक डोडा मुसी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
सदर थाना कांड सं०-133/25, दिनांक 01.12.2025
धारा – 15/22 एन०डी०पी०एस० एक्ट
दिनांक 01.12.2025 को वरीय पदाधिकारी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि पांकी रोड से पड़वा की ओर एक सफेद रंग की Ertiga Car (रजि० सं०- UP25DY0589) से कुछ व्यक्ति अवैध रूप से डोडा मुसी की तस्करी हेतु जा रहे हैं। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थाना प्रभारी, सदर थाना द्वारा अपने अधीनस्थ पुलिस पदाधिकारियों को वाहन चेकिंग का निर्देश दिया गया।

निर्देश के आलोक में ग्राम सिंगराकला, घर आंगन ढाबा के समीप, एन०एच०-39 पर स०अ०नि० सुजीत कुमार पाण्डेय एवं स०अ०नि० पंकज कुमार तिवारी, सशस्त्र बल के साथ सतर्कतापूर्वक वाहन जाँच प्रारंभ की गई। समय करीब 12:50 बजे अपराह्न में उक्त Ertiga Car (UP25DY0589) डालटनगंज की ओर से तेज गति में आती दिखाई दी।
वाहन चालक द्वारा पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास किया गया, परन्तु तैनात पुलिस बल द्वारा तत्परता दिखाते हुए वाहन को घेरकर रोक लिया गया। वाहन की तलाशी के क्रम में उक्त कार से कुल 04 प्लास्टिक बोरा में कुल वजन – 01 (एक) क्विंटल 01 (एक) किलोग्राम 870 (आठ सौ सत्तर) ग्राम डोडा मुसी बरामद की गई। वाहन में सवार दो व्यक्तियों को मौके पर ही विधिवत गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे चक गाँव से डोडा मुसी खरीदकर बरेली (उत्तर प्रदेश) बेचने हेतु ले जा रहे थे।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1. मो० चांद, उम्र – लगभग 23 वर्ष, पिता – मो० हनीफ
2. जीशान, उम्र – लगभग 30 वर्ष, पिता – अली अहमद पता – ग्राम एजाज नगर, गॉटिया, पुराना शहर, थाना + जिला – बरेली (उत्तर प्रदेश)
अभियुक्तों के पास से 03 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।
जप्त सामग्री का विवरण
1. डोडा मुसी – 01 क्विंटल 01 किलोग्राम 870 ग्राम
2. मोबाईल फोन – 03
3. सफेद रंग की Ertiga Car (रजि० सं० – UP25DY0589) – 01
छापामारी टीम का विवरण
1. श्री राजीव रंजन, पुलिस उपाधीक्षक (परि०), पलामू
2. स०अ०नि० सुजीत कुमार पाण्डेय
3. स०अ०नि० पंकज कुमार तिवारी
4. आरक्षी/1112 बचन राम
5. आरक्षी/66 विनय कुमार सिंह
6. आरक्षी/1900 चन्द्र प्रकाश भगत
7. चा०आ०/21 रामाशीष सिंह
कानूनी कार्रवाई
इस संबंध में सदर थाना कांड सं0-133/25, दिनांक 01.12.2025, धारा-15/22 एन०डी०पी०एस० एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।



