घुड़सवारी संग स्कूली शिक्षा देने वाला क्षेत्र का पहला विद्यालय बना आईलेक्स पब्लिक स्कूल
घुड़सवारी संग स्कूली शिक्षा देने वाला क्षेत्र का पहला विद्यालय बना आईलेक्स पब्लिक स्कूल

घुड़सवारी संग स्कूली शिक्षा देने वाला क्षेत्र का पहला विद्यालय बना आईलेक्स पब्लिक स्कूल
बरही :शोएब अख्तर
हजारीबाग: बरही प्रखंड अंतर्गत पंच माधव स्थित आईलेक्स पब्लिक स्कूल शिक्षा क्षेत्र में काफी अलख जगा रहा है। इस विद्यालय में बच्चों की प्रतिभा निखारने की अलग-अलग विधि अपनाई जा रही है। चाहे वह मानसिक रूप से हो या शारीरिक रूप से हो सभी क्षेत्र में एक अलग पहचान बना रही है। इसी बीच विद्यालय के प्रबंधक शैलेश कुमार ने बच्चों को घुड़सवारी का शिक्षा शुरू कर एक नायाब तोहफा बच्चों के बीच प्रदान किया है।

इस घुड़सवारी शिक्षा को लेकर क्षेत्र में काफी चर्चा है। वही संचालक शैलेश कुमार ने कहा कि बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास को ध्यान में रखते हुए विद्यालय प्रबंधन की ओर से कुछ ऐसा करने का साहस उठाया जिससे बच्चों में नई ऊर्जा का संचार हो सके। आगे उन्होंने कहा कि घुड़सवारी तकनीकी शिक्षा के लिए हमने विश्व प्रसिद्ध सोनपुर पशु मेले से तीन अच्छी नस्ल की घोड़े खरीदे एवं साथ में अश्व संचालक को भी नियुक्त किया।जब हमने बच्चों को घुड़सवारी करवाने के लिए ले गया तो बच्चे काफी उत्साहित थे एवं बच्चों ने घोड़े पर बैठकर गीत गाना शुरू कर दिया चल मेरे घोड़े टिक टिक टिक……

।वहीं विद्यालय के छात्रों के अभिभावक भी काफी उत्साहित दिखे।उक्त विद्यालय प्रबंधक शैलेश कुमार ने कहा कि इसी प्रकार से बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय प्रबंधन हर समुचित कोशिश करेगा।




